Hindi

संजू से लेकर अक्षर पटेल तक, इन 5 स्टार्स को किया गया नजरअंदाज

Hindi

भारत बनाम साउथ अफ्रीका वनडे सीरीज

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच पहला मैच 30 नवंबर, दूसरा मुकाबला 3 दिसंबर और तीसरा मुकाबला 6 दिसंबर को खेला जाएगा। सभी मुकाबले भारतीय समय अनुसार 1:30 बजे से शुरू होगा।

Image credits: Getty
Hindi

साउथ अफ्रीका के खिलाफ भारतीय स्क्वाड

रोहित शर्मा, यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, ऋषभ, ऋतुराज, ध्रुव जुरेल, वाशिंगटन, नीतीश कुमार रेड्डी, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा।

Image credits: Instagram@indiancricketteam
Hindi

इन खिलाड़ियों को किया गया नजरअंदाज

भारतीय टीम के बल्लेबाज संजू सैमसन को टीम में शामिल नहीं किया गया है, जबकि उन्होंने साउथ अफ्रीका के खिलाफ 2023 में सेंचुरी भी लगाई थी। अब तक 16 वनडे मैच में 510 रन भी बनाए हैं।

Image credits: Getty
Hindi

साई सुदर्शन

साई सुदर्शन को भी वनडे सीरीज में जगह नहीं मिल पाई है। उन्होंने अब तक 3 वनडे भारत के लिए खेले हैं, जिसमें 127 रन बनाए हैं। उन्होंने साउथ अफ्रीका के खिलाफ ही 2023 में डेब्यू किया था।

Image credits: Getty
Hindi

देवदत्त पडिक्कल

देवदत्त भी वनडे सीरीज का हिस्सा नहीं है। उन्हें टेस्ट टीम में भी जगह नहीं मिली है। उन्होंने अब तक भारत के लिए 2 टेस्ट और 2 T20 खेले हैं, वहीं वनडे में अब तक उनका डेब्यू नहीं हुआ।

Image credits: Getty
Hindi

अक्षर पटेल

अक्षर पटेल भारतीय टीम का एक अहम हिस्सा रहे हैं। हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ODI सीरीज में भी उन्होंने 3 विकेट और 75 रन बनाए थे। उसके बाद भी उन्हें टीम में शामिल नहीं किया।

Image credits: Getty
Hindi

वरुण चक्रवर्ती

मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती भी वनडे टीम का हिस्सा नहीं है, जबकि ICC चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में उन्होंने भारत के लिए 3 मैच में 9 विकेट चटकाए थे। 

Image credits: Getty
Hindi

तीन खिलाड़ियों को दिया गया रेस्ट

साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज में हार्दिक पांड्या, जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज को भी शामिल नहीं किया गया है। 

Image credits: Getty

टेस्ट में भारत की ओर से 5 सबसे विशाल स्कोर बनाने वाले बल्लेबाज

IND vs SA: टॉस हारने से लेकर 1000 रन तक..., पहले दिन बने 5 बड़े रिकॉर्ड

Flashback: IPL 2012 ऑक्शन में बिकने वाले 5 सबसे महंगे खिलाड़ी कौन थे?

वो 5 बड़े खिलाड़ी जो IPL 2026 ऑक्शन में हो सकते हैं अनसोल्ड