Cricket
इस साल की शुरुआत में सबसे पहले भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज केएल राहुल ने अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड और बॉलीवुड एक्ट्रेस अथिया शेट्टी के साथ 23 जनवरी 2023 को शादी की।
भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर अक्षर पटेल ने केएल राहुल के बाद 26 जनवरी को ही गुजरात में अपनी मंगेतर मेहा पटेल से शादी की।
गुजरात टाइटंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने भी अपनी वाइफ के साथ 14 फरवरी 2023 को दोबारा शादी की। दरअसल, साल 2020 में कोरोना महामारी की वजह से उनकी शादी धूमधाम से नहीं हो पाई थी।
शार्दुल ठाकुर ने भी 27 फरवरी 2023 को अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड और मंगेतर मिताली पारुलकर से शादी की। शार्दुल की पत्नी एक बिजनेस वुमन है, जिनकी खुद की बेकिंग कंपनी है।
ऋतुराज गायकवाड ने हाल ही में 3 जून 2023 को अपनी मंगेतर उत्कर्षा पवार के साथ शादी की। बता दें कि उनकी गर्लफ्रेंड भी एक क्रिकेटर है और महाराष्ट्र से डोमेस्टिक क्रिकेट खेलती हैं।
पाकिस्तानी बल्लेबाज शान मसूद ने 20 जनवरी 2023 को अपनी मंगेतर निशा खान के साथ निकाह किया। 1 महीने बाद 27 फरवरी को कराची में उनकी शादी का रिसेप्शन हुआ।
पाकिस्तानी क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी ने दिग्गज क्रिकेटर शाहिद अफरीदी की बेटी अंशा से 3 फरवरी 2023 को निकाह किया। 2 साल पहले 2021 में शाहीन और अंशा की सगाई हुई थी।