विराट कोहली की बहन का नाम भावना कोहली ढींगरा हैं, वो एक हाउसवाइफ हैं। उनके दो बच्चे हैं। विराट कोहली को क्रिकेट खेलने के लिए शुरू में भावना ने बहुत सपोर्ट किया था।
भारतीय विकेटकीपर और बल्लेबाज ऋषभ पंत की बहन का नाम साक्षी पंत है। जो सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर हैं। इसी साल मार्च में साक्षी की शादी हुई थी।
भारतीय युवा टीम के कप्तान शुभमन गिल की बहन का नाम शाहनील गिल है, जो पेशे से एक फैशन डिजाइनर और सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर हैं। सोशल मीडिया पर उनकी सैकड़ों स्टाइलिश फोटो हैं।
शिखर धवन की बहन का नाम श्रेष्टा धवन है, जो एक हाउस वाइफ है और लाइमलाइट से दूर रहना पसंद करती हैं। उनकी एक और बहन श्रृष्टि भी है, जो रियल स्टेट से बिजनेस से जुड़ी है।
भारतीय क्रिकेटर दीपक चाहर की बहन का नाम मालती चाहर है, जो एक एक्ट्रेस और मॉडल हैं। सोशल मीडिया पर मालती अक्सर अपनी तस्वीर शेयर करती रहती हैं, जिसमें उनका खूबसूरत अंदाज नजर आता है।
रवींद्र जडेजा की बहन का नाम पद्मिनी जडेजा और नैना जडेजा हैं, नैना पेशे से एक नर्स हैं। जडेजा की मां के निधन के बाद उनकी बहनों ने उन्हें संभाला।
सूर्यकुमार यादव की बहन का नाम दीनल यादव है, पिछले साल दिसंबर में ही उनकी बहन की शादी इंजीनियर कृष्ण मोहन के साथ हुई। सोशल मीडिया पर उनकी शादी की तस्वीर भी वायरल हुई थी।
श्रेयस अय्यर की बहन का नाम श्रेष्ठा अय्यर है। वो एक डांसर और कोरियोग्राफर हैं। सोशल मीडिया पर श्रेयस अपनी बहन के साथ अक्सर अपनी तस्वीर शेयर करते रहते हैं।
वाशिंगटन सुंदर की बहन का नाम शैलजा सुंदर है। शैलजा भी अपने भाई की तरह एक क्रिकेटर है, जो तमिलनाडु की महिला टीम के लिए घरेलू क्रिकेट खेलती हैं।
पूर्व भारतीय कप्तान एमएस धोनी की बहन का नाम जयति गुप्ता है। वो रांची में रहती हैं। धोनी के करियर को आगे बढ़ाने में उनका बहुत बड़ा योगदान रहा है। वो बेहद सिंपल लाइफ जीती हैं।