साल 2025 में टीम इंडिया की स्टार महिला बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने बल्ले से जमकर धमाल मचाया है। उन्होंने कमाल का प्रदर्शन करके एक से बढ़कर एक धांसू रिकॉर्ड बनाया।
Image credits: Insta/smriti_mandhana
Hindi
5 बड़े रिकॉर्ड स्मृति के नाम
इसी बीच आज हम आपको उन 5 धांसू रिकॉर्ड के बारे में बताएंगे, जो स्मृति ने साल 2025 में बनाए हैं। रनों से लेकर ट्रॉफी के मामले में कमाल करके दिखाया है। आईए जानते हैं।
Image credits: Insta/smriti_mandhana
Hindi
ज्वाइंट सबसे ज्यादा शतक
स्मृति मंधाना ने साल 2025 में सबसे बड़ा रिकॉर्ड ज्वाइंट सबसे ज्यादा इंटरनेशनल शतक जड़ने वाली महिला बल्लेबाज बनीं। उनके नाम अब कुल 17 शतक हो चुके हैं।
Image credits: Insta/smriti_mandhana
Hindi
WODi में फास्टेस्ट शतक
दूसरा रिकॉर्ड स्मृति मंधाना ने WODI में सबसे तेज शतक जड़ने का रिकॉर्ड बनाया। उन्होंने ओवरऑल इंडियन क्रिकेट में सिर्फ 50 गेंदों पर शतक जमा दिया।
Image credits: Insta/smriti_mandhana
Hindi
फास्टेस्ट 4 हजार टी20i रन
इसके अलावा स्मृति मंधाना ने टी20i में भी बड़ा रिकॉर्ड बनाया है। वो सबसे तेज 4000 रन बनाने वाली महिला बल्लेबाज बन गई हैं। उनके लिए यह एक बड़ी उपलब्धि भी है।
Image credits: Insta/smriti_mandhana
Hindi
एक साल सबसे ज्यादा रन
स्मृति मंधाना ने एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड बनाया। साल 2025 में उनके बल्ले से 1703 रन बनाए हैं। यह आज तक किसी ने करके नहीं दिखाया।
Image credits: Insta/smriti_mandhana
Hindi
एक साल ज्वाइंट सबसे ज्यादा शतक
बाएं हाथ के बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने एक कैलेंडर ईयर में जॉइंट सबसे ज्यादा शतक लगाने का रिकॉर्ड अपने नाम किया है। उन्होंने 5 बार 2025 में शतक लगाकर इतिहास रचा।