भारतीय महिला क्रिकेटर स्मृति मंधाना किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं।। उन्होंने अपने दमदार प्रदर्शन के दम पर पूरी विश्व में झंडा बुलंद कर रखा है।
स्मृति मंधाना ने क्रिकेट के मैदान पर एक से बढ़कर एक कई बड़ी उपलब्धियां और रिकॉर्ड्स अपने नाम कर रखी हैं। भारतीय महिला क्रिकेट की वह शान कहीं जाती हैं।
इसी बीच आईए हम आपको स्मृति मंधाना के उस फेवरेट क्रिकेटर के बारे में बताएंगे, जिन्हें IPL में खेलते हुए देखना वो काफी पसंद करती हैं।
स्मृति मंधाना की सबसे फेवरेट क्रिकेटर का नाम विराट कोहली है। वो किंग कोहली को देखना पसंद करती हैं। इसका जिक्र भी कई बार उन्होंने किया है।
विराट कोहली जिस तरह से मैदान पर विरोधी टीमों के खिलाफ अपना अग्रेशन दिखाते हैं, ठीक उसी तरह स्मृति मंधाना भी नजर आती हैं।
स्मृति मंधाना और विराट कोहली का जर्सी नंबर भी एक ही है। दोनों मैदान पर अपनी टीम के लिए 18 नंबर की जर्सी में नजर आते हैं।
सोशल मीडिया पर भी स्मृति मंधाना काफी ज्यादा एक्टिव नजर आती हैं। वह अक्सर अपनी तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती हुई देखी जाती हैं।
मुझे उल्लू नहीं बना सकते... सारा तेंदुलकर ने किसे कर दिया चैलेंज?
IPL 2025 में कहर बरपाने वाले 5 युवा राइजिंग स्टार, 1 ने अकेले जिताया मैच
आईपीएल में सबसे ज्यादा क्लीन बोल्ड होने वाले 5 धुरंधर बल्लेबाज, रायडू भी लिस्ट में
IPL 2025: मिलिए SRH के 5 खूंखार बल्लेबाज से, दो है आग का गोला