सौरव गांगुली मूल रूप से कोलकाता के रहने वाले हैं और उन्हें किंग ऑफ बंगाल के नाम से जाना जाता हैं, क्योंकि वो यहां के रईस परिवार के वारिस हैं।
सौरव गांगुली के पास कोलकाता में एक आलीशान घर हैं। जिसमें 48 कमरे हैं। इस घर की कीमत करीब 40 करोड़ रुपए है। इसके अलावा उनके पास लंदन में भी एक अपार्टमेंट हैं।
रिपोर्ट्स के अनुसार, सौरव गांगुली की नेटवर्थ करीब 700 करोड़ रुपए हैं। जिसमें उनकी कमाई का मेन सोर्स क्रिकेट ऐड, सैलरी, पेंशन और अदर इन्वेस्टमेंट शामिल हैं।
सौरव गांगुली 10 से ज्यादा बड़े ब्रांड्स को प्रमोट करते हैं। वह प्यूमा, DTDC, JSW सीमेंट, और My11Circle जैसे बड़े ब्रांड को एंडोर्स करते हैं।
सौरव गांगुली ने साल 2019-2022 तक बीसीसीआई अध्यक्ष का पद संभाला। अध्यक्ष के रूप में उन्हें 5 करोड़ रुपए सालाना सैलरी दी जाती थी। रिटायरमेंट के बाद उन्हें 70,000 रुपए पेंशन मिलती है।
सौरव गांगुली के पापा का बहुत बड़ा प्रिंटिंग कारोबार था, उनकी कंपनी एशिया में टॉप 3 कंपनी में से एक थी। ऐसे में सौरव गांगुली ने भी अपने कई सारे बिजनेस में इन्वेस्टमेंट किया है।
सौरव गांगुली 2004 में सौरव्स नाम से एक रेस्टोरेंट चेन भी शुरू की थी, लेकिन 2011 में उन्होंने इस रेस्टोरेंट को बंद कर दिया था।
सौरव गांगुली क्रिकेट के अलावा फुटबॉल से भी करोड़ों कमाते हैं। इंडियन सुपर लीग में उन्होंने इन्वेस्टमेंट किया है। वह एटलेटिको डी कोलकाता के को-ओनर हैं।