Cricket

Wills से Dream11 तक...ये रहे टीम इंडिया के जर्सी स्पांसर

टीम इंडिया की जर्सी की नई स्पांसर होगी ड्रीम11 और कंपनी का लोगो अगले 4 साल तक टीम की जर्सी पर दिखेगा। अभी तक कई बड़ी कंपनियां टीम जर्सी को स्पांसर कर चुकी हैं।

Image credits: twitter

1993 से 1996 तक विल्स स्पांसर

पहली बार टीम इंडिया की जर्सी पर विल्स कंपनी का लोगो दिखा था। देश में उदारीकरण के बाद यह मल्टीनेशनल कंपनी भारतीय टीम की पहली स्पांसर बनी।

Image credits: twitter

1996 से 2001 तक विल्स का लोगो

1996 में करार खत्म होने के बाद विल्स ने फिर से बोली लगाई और टीम इंडिया का ऑफिशियल स्पांसर बन गई। कई दिग्गज खिलाड़ियों ने विल्स की जर्सी पहनी थी।

Image credits: twitter

2001 से 2002 तक आइटीसी होटल

2001 से 2002 तक आईटीसी होटल ने टीम इंडिया की जर्सी को स्पांसर किया था। इस दौरान भारती टीम को पहला बड़ा स्पांसरशिप दिलाने की तैयारी भी चल रही थी।

Image credits: twitter

2002 से 2003 तक सहारा इंडिया

टीम इंडिया की जर्सी पर पहली बार सहारा इंडिया परिवार को लोगा वर्ष 2002 में दिखाई दिया। तब सहारा प्रमुख सुब्रत राय सहारा ने भारतीय टीम की जर्सी स्पांसर करने के लिए बड़ी राशि खर्च की।

Image credits: twitter

2003 से 2013 फिर सहारा इंडिया

अब तक सहारा इंडिया ही ऐसी कंपनी रही है, जिसने सबसे ज्यादा वक्त तक टीम की जर्सी को स्पांसर किया। 2002 से लेकर 2013 तक सहारा इंडिया का लोगो टीम जर्सी पर दिखा।

Image credits: twitter

2014 से 2017 स्टार इंडिया

साल 2014 में पहली बार सहारा इंडिया को स्टार इंडिया कंपनी ने रिप्लेस किया। तब विराट कोहली की कप्तानी वाली टीम की नई जर्सी पर सहारा की जगह स्टार को लोगो दिखा।

Image credits: twitter

2017 से 2019 ओप्पो

2017 से 2019 तक ओप्पो कंपनी टीम इंडिया की ऑफियशियल स्पांसर बनी थी। इस दौरान ओप्पो के लोगो के साथ ही भारत ने 2019 का विश्वकप खेला था।

Image credits: twitter

2019 से 2023 वायजूस का लोगो

ऑनलाइन लर्निंग प्लेटफार्म वायजूस को 2019 में टीम इंडिया की जर्सी की स्पांसरशिप मिली। यह लगातार 4 साल तक टीम के जर्सी पर दिखाई दिया।

Image credits: PTI