IPL 2025 के 16वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। वहीं, लखनऊ सुपर जाइंट्स पहले बल्लेबाजी करने उतरी।
पहले बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ की ओर से ओपनिंग करते हुए मिचेल मार्श ने धाकड़ शुरुआत की ओर 31 गेंदों पर 60 रनों की विस्फोटक पारी खेली।
मुंबई के खिलाफ मुकाबले में निकोलस पूरन का बल्ला नहीं चला और केवल 12 रन बनाकर आउट हो गए। वहीं, ऋषभ पंत लगातार चौथे मुकाबले में फ्लॉप हुए।
पूरन और पंत के आउट होने के बाद एडम मारक्रम और आयुष बडोनी ने टीम को संभाला। दोनों ने मिलकर चौथे विकेट के लिए 51 रनों की विस्फोटक साझेदारी की।
डेथ ओवर में डेविड मिलर ने मुंबई के खिलाफ धमाकेदार फिनिश किया। उनके बल्ले से 14 गेंदों पर 3 चौके और 1 छक्के की मदद से 27 रन निकले।
लखनऊ के खिलाफ मुंबई के कप्तान हार्दिक पांड्या ने गेंद से कोहराम मचाया और 4 ओवर में 34 रन देकर 5 विकेट अपने नाम किए। उन्होंने लाजवाब गेंदबाजी की।
204 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस की पारी शुरुआत में लड़खड़ा गई और तीसरे ओवर में टीम के दोनों ओपनर पवेलियन की ओर लौट गए।
वहीं, नमन धीर ने मुंबई इंडियंस के लिए काउंटर अटैक किया औसत कमाल की पारी खेली। उनके बल्ले से गेंदों पर रनों की विस्फोटक पारी निकली।
सूर्यकुमार यादव ने चेज करते हुए 43 गेंदों पर 67 रनों की पारी खेली, लेकिन वह अंत तक नहीं खेल पाए, जिसके चलते मुंबई की जीत मुश्किल हो गई।
गेंदबाजी में शार्दूल ठाकुर और आवेश खान के की लास्ट में अच्छे प्रदर्शन के चलते लखनऊ ने मुंबई को 12 रनों से हरा दिया।