26 जनवरी को WPL में मुंबई इंडियंस और RCB वूमेन टीम के बीच मैच हुआ। मुंबई ने 200 रनों का लक्ष्य RCB को दिया, लेकिन वो 184 रन ही बना पाई और मुंबई ने 15 रन से मैच जीता।
मुंबई इंडियंस के लिए तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने आई नेट साइवर-ब्रंट ने 57 गेंद में 16 चौके और 1 छक्के की मदद से नाबाद 100 रन बनाए और टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई।
विमेंस प्रीमियर लीग के इतिहास में नेट साइवर-ब्रंट पहली खिलाड़ी बनी है, जिन्होंने शतक जड़ा हैं। उनसे पहले आज तक कोई भी शतक नहीं जड़ पाया, हालांकि इसके करीब तक जरूर पहुंचे हैं।
WPL 2026 के मौजूदा सीजन में सोफी डिवाइन ने 95 और स्मृति मंधाना ने 96 रनों की पारी खेली थी, लेकिन दोनों ही अपने शतक से चूक गई।
शतक लगाने के बाद नेट साइवर-ब्रंट ने कहा कि मैंने कई बार देखा है कि खिलाड़ी 90s में आउट हो गई, इसलिए मैं वो गलती नहीं करना चाहती थी। टीम के लिए ज्यादा रन बनाना जरूरी था।
पहले नंबर पर नेट साइवर-ब्रंट है। इसके बाद 2025 में जॉर्जिया वॉल 99 रनों की पारी खेली, 2023 में सोफी डिवाइन ने 99, 2023 में एलिसा हिली ने नाबाद 96 रनों की पारी खेली थी।
33 साल की नेट साइबर ब्रांच ने इंग्लैंड के लिए खेलते हुए 8000 से ज्यादा रन तीनों फॉर्मेट में बनाए हैं। इसके अलावा विमेंस प्रीमियर लीग 35 मैचों में उनके नाम 1346 रन है।
नेट साइवर-ब्रंट अपने स्टाइलिश लुक के लिए भी जानी जाती हैं। वो एक बच्चे की मां है, उसके बाद भी उनकी फिटनेस कमाल की है।