फैक बोलकियाह दुनिया के सबसे अमीर फुटबॉलर हैं। जिनकी नेट वर्थ 20 बिलियन डॉलर यानी कि 30000 करोड़ रुपए के आसपास है। वो ब्रुनेई के लिए फुटबॉल खेलते हैं और एक रॉयल फैमिली से आते हैं।
क्रिस्टियानो रोनाल्डो इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर है, जिनकी नेट वर्थ 4500 हजार करोड़ से ज्यादा है। वह अल नसर के साथ ही पुर्तगाल के लिए फुटबॉल खेलते हैं।
अर्जेंटीना के फेमस फुटबॉलर लियोनेल मेसी की नेट वर्थ करीब 8.50 मिलियन डॉलर (4200 करोड़) है। फुटबॉल के अलावा ब्रांड एंडोर्समेंट से भी वो सालाना 80 मिलियन डॉलर तक की कमाई करते हैं।
इस लिस्ट में दिग्गज फुटबॉलर रहे डेविड बेकहम का नाम भी शामिल हैं, जो इंग्लैंड के लिए फुटबॉल खेला करते थे। लेकिन अब रिटायर्ड हो गए हैं। उनकी नेट वर्थ 3400 करोड़ से ज्यादा है।
डेव व्हेलन इंग्लैंड के लिए फुटबॉल खेला करते थे। वह एक बिजनेस टाइकून भी हैं। उनकी नेट वर्थ करीब 3000 करोड़ रुपए के आसपास है।
ब्राजील के फेमस फुटबॉलर नेमार जूनियर अपनी लग्जरी लाइफस्टाइल के लिए जाने जाते हैं। वह सऊदी अरब अल हिलाल के लिए भी फुटबॉल खेलते हैं। उनकी नेट वर्थ करीब 2200 करोड़ के आसपास है।
स्वीडन के खिलाड़ी ज्लाटन इब्राहिमोविच की नेट वर्थ करीब 1600 करोड़ हैं। उन्होंने फुटबॉल से रिटायरमेंट ले लिया है, लेकिन उनके कई बड़े बिजनेस भी हैं।
फ्रांस और रियल मैड्रिड के फुटबॉलर कीलियान एम्बाप्प की नेट वर्थ 1500 करोड़ से ज्यादा है। फुटबॉल से पैसा कमाने के अलावा वो नाइकी, हुबलोट और डायर जैसे ब्रांड को एंडोर्स करते हैं।
करीम बेनजेमा ब्राजील के एक फेमस खिलाड़ी हैं, जो अपनी लग्जरी लाइफस्टाइल के लिए जाने जाते हैं। उनकी नेट वर्थ करीब 200 मिलियन डॉलर यानी कि 1700 करोड़ रुपए है।
वेन रूनी यूनाइटेड किंगडम, लिवरपूल के लिए फुटबॉल खेला करते थे। अभी वह ईएफएल चैंपियनशिप क्लब के मैनेजर हैं। उनकी नेट वर्थ करीब 216 मिलियन डॉलर है।