Hindi

कौन है तीसरी बार फ्रेंच ओपन का खिताब जीतने वाली Iga Swiatek

Hindi

फ्रेंच ओपन फाइनल 2023

शनिवार को पौलेंड की इगा स्विटेक ने चेक रिपब्लिक की कैरोलिना मुकोवा को 6-2, 5-7, 6-4 से हराकर फ्रेंच ओपन 2023 का खिताब अपने नाम किया।

Image credits: Instagram
Hindi

इगा स्विटेक और करोलिना मुचोवा के बीच कांटे की टक्कर

2 घंटे 46 मिनट चले इस मैच में इगा ने पहले सेट को आसानी से जीत लिया था, लेकिन दूसरे सेट में करोलिना मुचोवा ने पलटवार करते हुए 7-5 से जीत हासिल की।

Image credits: Instagram
Hindi

इगा स्विटेक का बेहतरीन कमबैक

तीसरे सेट में इगा स्विटेक ने वापसी की और इस सेट को 6-4 से अपने नाम करके तीसरी बार फ्रेंच ओपन का खिताब जीत लिया।

Image credits: Instagram
Hindi

कौन है इगा स्विटेक

इगा स्विटेक एक पोलैंड की टेनिस खिलाड़ी हैं। उनका जन्म 31 मई 2001 को वॉरसॉ में हुआ था। उनके पिता टॉमस स्विटेक और मां डोरोटा स्विटेक हैं। उनके पिता एक नाविक थे।

Image credits: Instagram
Hindi

13 साल की उम्र में इगा ने खेला पहला मैच

साल 2013 में इगा ने 13 साल की उम्र में लो-लेवल ग्रेड-4 खिताब अपने नाम किया। इसके बाद 2016 में फ्रेंच ओपन जूनियर ग्रैंड स्लैम की शुरुआत की और क्वार्टर फाइनल तक पहुंची।

Image credits: Instagram
Hindi

चार साल में जीता तीसरा खिताब

WTA वर्ल्ड रैंकिंग में नंबर-1 महिला खिलाड़ी इगा स्विटेक का यह तीसरा फ्रेंच ओपन खिताब है, उन्होंने इससे पहले 2020 में 19 साल की उम्र में और 2022 में भी फ्रेंच ओपन का खिताब जीता है।

Image credits: Instagram
Hindi

मियामी ओपन जीतकर रचा इतिहास

20 साल की उम्र में इगा ने मियामी ओपन जीतकर इतिहास रच दिया है। उन्होंने जापान की नाओमी ओसाका को 6-4, 6-0 से हराया था।

Image credits: Instagram
Hindi

अप्रैल 2022 में बनीं दुनिया की नंबर-1 खिलाड़ी

4 अप्रैल 2022 से इगा दुनिया की नंबर एक महिला टेनिस खिलाड़ी बन गई हैं। 2016 में विश्व रैंकिंग में 903 वें स्थान पर थी और 6 साल में नंबर-1 पर पहुंच गईं।

Image credits: Instagram
Hindi

1 मिलियन से ज्यादा है इगा के फॉलोअर्स

टेनिस के साथ-साथ इगा स्विटेक सोशल मीडिया पर भी खूब एक्टिव रहती हैं। इंस्टाग्राम पर उनके 1.2 मिलियन फॉलोअर्स है।

Image credits: Instagram
Hindi

इगा स्विटेक के शौक

इगा स्विटेक को बीच किनारे छुट्टियां बिताना खूब पसंद हैं। उनकी बीच वेकेशन की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी हैं।

Image Credits: Instagram