Hindi

CG Election Result: बेमेतरा विधानसभा सीट से BJP के दीपेश साहू जीते

Hindi

2023 में दीपेश साहू और आशिष छाबड़ा में जंग

बेमेतरा विधानसभा सीट से 2023 के चुनाव में भाजपा से दीपेश साहू और कांग्रेस से आशिष छाबड़ा आमने सामने थे।

Image credits: Adobe Stock
Hindi

3 बार कांग्रेस एक बार आई भाजपा

बेमेतरा विधानसभा सीट पर 2003 से अब तक 3 बार कांग्रेस तो एक बार भाजपा की जीत हुई। आगे पढ़ें पिछले कुछ चुनावों के रोचक आंकड़े...।

Image credits: Adobe Stock
Hindi

2018 में भाजपा की सीट पर किया कब्जा

विधानसभा चुनाव 2018 में कांग्रेस के आशीष कुमार छाबड़ा ने 74914 वोट पाकर भाजपा की सीट पर कब्जा किया। भाजपा प्रत्याशी अवधेश सिंह को 49783 वोट मिले थे।

Image credits: Adobe Stock
Hindi

2013 के चुनाव में 12 वीं पास बना विधायक

12 वीं पास भाजपा के अवधेश सिंह चंदेल 74162 वोट हासिल कर 2013 के चुनाव में विधायक बने थे। कांग्रेस प्रत्याशी ताम्रध्वज साहू को 59048 वोट मिले थे।

Image credits: Adobe Stock
Hindi

2008 में जीती कांग्रेस

2008 में कांग्रेस की जीत हुई। 57082 वोट पाकर ताम्रध्वज साहू ने भाजपा के अवधेश सिंह चंदेल को 6473 वोटों से हराया था।

Image credits: Adobe Stock
Hindi

2003 में चेतन वर्मा बने विधायक

2003 में कांग्रेस से डॉ चेतन वर्मा 39830 वोट पाकर विधायक बने। उन्होंने भाजपा महिला प्रत्याशी शारदा महेश तिवारी को 10 हजार से अधिक वोटों से हराया था।

Image Credits: Adobe Stock