Chhattisgarh

CG Election: पाली-तानाखार में ना कांग्रेस ना BJP, यह पार्टी जीती

Image credits: Adobe Stock

2023 में रामदयाल और दुलेश्वरी में था मुकाबला, लेकिन...

पाली-तानाखार विधानसभा सीट से 2023 के चुनाव में भाजपा से रामदयाल उईके और कांग्रेस से दुलेश्वरी सिदार आमने सामने थे। लेकिन गोंगपा के तुलेश्वर हरिसिंह मरकाम ने दोनों को मात दी।

Image credits: Adobe Stock

पाली-तानाखार सीट पर कांग्रेस का एक छत्र राज

15 साल से पाली-तानाखार में कांग्रेस का एक छत्र राज है। 2008 से यहां कांग्रेस प्रत्याशी की जीत हो रही है। आगे पढ़ें पिछले कुछ चुनावों के रोचक आंकड़े...।

Image credits: Adobe Stock

8 वीं पास हैं 2018 के विजेता मोहित राम

8 वीं पास कांग्रेस प्रत्याशी मोहित राम ने 2018 के विधानसभा चुनाव में 66971 वोट पाकर भाजपा प्रत्याशी को हार का मुंह दिखाया था।

Image credits: Adobe Stock

2013 में कांग्रेस से जीते रामदयाल उईके

2013 के चुनाव में कांग्रेस से रामदयाल उईके की जीत हुई थी। उन्हें 69450 वोट मिले थे। जबकि जीजीपी के हीरासिंह मरकाम को 40637 वोट मिले थे।

Image credits: adobe stock

2008 में भी जीती कांग्रेस

कांग्रेस से रामदयाल उईके की 2008 के चुनाव में भी जीत हुई थी। उन्होंने गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के हीरा सिंह मरकाम को 29443 वोटों से हराया था।

Image credits: getty images

पाली-तानाखार में 2 लाख 11 हजार वोटर्स

2008 में पाली-तानाखार में कुल मतदाता 178908 थे। 2013 में कुल मतदाता 198288 थे। वहीं 2018 में कुल मतदाता की संख्या 211299 थी।

Image credits: Adobe Stock