Chhattisgarh

छग चुनाव रिजल्ट: रायपुर शहर ग्रामीण से BJP के मोतीलाल साहू जीते

Image credits: Adobe Stock

2023 में मोतीलाल और पंकज शर्मा में टक्कर

रायपुर ग्रामीण विधानसभा सीट से 2023 के चुनाव में भाजपा से मोतीलाल साहू और कांग्रेस से पंकज शर्मा आमने- सामने थे।

Image credits: Adobe Stock

2018 में 12वीं पास बने विधायक

12 वीं पास सत्यनारायण शर्मा 2018 के विधानसभा चुनाव में 78468 वोट हासिल कर जीते थे। आगे पढ़ें पिछले कुछ चुनावों के रोचक आंकड़े...।

Image credits: Adobe Stock

2013 में भाजपा की 10 हजार वोटों से हार

2013 में भाजपा प्रत्याशी नंदकुमार साहू को 68015 वोट पाने के बाद भी 10453 वोटों से हार का सामना करना पड़ा था।

Image credits: Adobe Stock

2013 में भी जीते सत्यनारायण

2013 के चुनाव में भी कांग्रेस से सत्यनारायण शर्मा की जीत हुई थी। वे 2018 में दोबारा विधायक बने थे।

Image credits: Adobe Stock

2018 में कांग्रेस प्रत्याशी की संपत्ति 7 करोड़ से अधिक

विधायक बने सत्यनारायण शर्मा ने 2018 में अपनी कुल संपत्ति 7 करोड़ 50 लाख रुपए बताई थी। जबकि 2013 में उन्होंने कुल संपत्ति 4 करोड़ 32 लाख रुपए बताई थी

Image credits: Adobe Stock

रायपुर शहर ग्रामीण में लगभग तीन लाख वोटर

2013 में रायपुर शहर ग्रामीण में कुल मतदाता की संख्या 228706 थी। 2018 में मतदाता की संख्या 283125 हो गई थी।

Image credits: Adobe Stock