Chhattisgarh

भाजपा के ईश्वर साहू ने साजा चुनाव 2023 में रवींद्र चौबे को हराया

Image credits: Our own

2023 में जीते ईश्वर साहू

साजा विधानसभा सीट से 2023 के चुनाव में भाजपा से ईश्वर साहू की 101789 वोट पाकर जीत हुई। वहीं कांग्रेस रविंद्र चौबे को 96593 वोट पाकर 5196 वोट से हार का सामना करना पड़ा।

Image credits: Adobe Stock

साजा विधानसभा में तीन बार आई कांग्रेस की सीट

साजा विधानसभा में कांग्रेस का वर्चस्व है। यहां 2003 से 2018 तक तीन बार कांग्रेस की सीट आई है। आगे पढ़ें पिछले कुछ चुनावों के रोचक आंकड़े...।

Image credits: Adobe Stock

2018 में भाजपा से छुड़ाई सीट

कांग्रेस प्रत्याशी रवींद्र चौबे ने 2018 के चुनाव में 95658 वोट पाकर भाजपा से अपनी सीट छुड़ाई थी। भाजपा के लाभचंद्र बाफना को 64123 वोट मिले थे।

Image credits: Adobe Stock

2013 में सीट पर कांग्रेस का कब्जा

2013 के विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी लाभचंद्र बाफना ने 81707 वोट पाकर कांग्रेस की सीट पर कब्जा किया था।

Image credits: Adobe Stock

2008 में भारी मतों से जीते रवींद्र चौबे

2008 के चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी रवींद्र चौबे को 63775 वोट मिले थे। भाजपा के लाभचंद्र बाफना की 58720 वोट हासिल कर हार हुई थी।

Image credits: Adobe Stock

2003 में भाजपा के दीपक हारे

कांग्रेस प्रत्याशी रवींद्र चौबे की 2003 के चुनाव में भी जीत हुई थी। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी दीपक साहू को 17742 वोटों से हराया था।

Image credits: Adobe Stock