ना रमन ना रेणुका-विष्णुदेव साय ही CM, इन 7 वजह से सब छूट गए पीछे
Chhattisgarh Dec 10 2023
Author: subodh kumar Image Credits:social media
Hindi
विष्णुदेव साय छत्तीसगढ़ के नए सीएम
छत्तीसगढ़ में सीएम की रेस में कई दिग्गज नेता शामिल थे। जिसमें रमन सिंह से लेकर रेणुका सिंह तक का नाम था। लेकिन अब सीएम कुर्सी पर विष्णुदेव साय के नाम की मोहर लग गई है।
Image credits: social media
Hindi
आदिवासी नेता का लाभ
विष्णुदेव साय आदिवासी नेता हैं। चूंकि छत्तीसगढ़ आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र है। इस कारण इन्हें प्राथमिकता से सीएम बनाया गया है।
Image credits: social media
Hindi
मोदी सरकार में रह चुके मंत्री
विष्णुदेव साय मोदी सरकार में केंद्रीय मंत्री रह चुके हैं। इसका भी उन्हें सीएम बनने में लाभ मिला है।
Image credits: social media
Hindi
कार्यकर्ताओं से लेकर पीएम सम्पर्क
विष्णुदेव साय भारतीय जनता पार्टी और आरएसएस के काफी करीबी हैं। इस कारण उनका सम्पर्क कार्यकर्ता से लेकर पीएम तक है।
Image credits: social media
Hindi
कई बार रह चुके प्रदेश अध्यक्ष
विष्णुदेव साय भाजपा में दो से तीन बार प्रदेश अध्यक्ष रह चुके हैं। इस कारण वे पार्टी के बहुत करीबी है। ये वजह भी उनके सीएम बनने में अहम रही है।
Image credits: social media
Hindi
विष्णु देव साय बने सांसद
विष्णु देव साय 1999 में रायगढ़ लोकसभा क्षेत्र से सांसद चुने गए थे। इसके बाद 2009 में 15 वीं लोकसभा के लिए फिर से सांसद चुने गए। 16 वीं लोकसभा के लिए भी सांसद निर्वाचित हुए।
Image credits: social media
Hindi
राष्ट्रीय कार्यसमिति के सदस्य बने साय
भारतीय जनता पार्टी ने विष्णु देव साय को 8 जुलाई 2023 को राष्ट्रीय कार्यसमिति का सदस्य बनाया था।
Image credits: social media
Hindi
किसान परिवार से ताल्लुक रखते हैं
विष्णु देव साय छत्तीसगढ़ के बगिया गांव में रहते हैं वे किसान परिवार से ताल्लुक रखते हैं। वे किसानों और आदिवासियों का प्रतिनिधित्व भी करते हैं।