Hindi

70 लाख की कार, 2 Cr का बंगला...कुछ ऐसी है MLA बनी विनेश फोगाट की लाइफ

Hindi

विनेश भोगाट की बड़ी जीत

रेसलर विनेश फोगाट अब विधायक बन गई हैं। हरियाणा विधानसभा चुनाव में उन्होंने जुलाना सीट से जीत हासिल की है। उन्होंने बीजेपी के कैप्टन योगेश कुमार वैरागी को हराया है।

Image credits: X
Hindi

विनेश फोगाट की कमाई कितनी है

चुनावी हलफनामे में विनेश फोगाट ने बताया कि पिछले 5 साल में उनकी कमाई घट गई है। पिछले वित्त वर्ष में उनकी कमाई 13.85 लाख रु थी, जो 2019-20 में 24.06 लाख तक थी।

Image credits: instagram
Hindi

विनेश फोगाट की कमाई साल-दर साल कम

विनेश फोगाट की कमाई 2020-21 में 17.41 लाख, 2021-22 में 18.42 लाख, 2022-23 में 20.51 और 2023-24 में 13.85 लाख रुपए पहुंची।

Image credits: instagram
Hindi

विनेश फोगाट के पास कितनी संपत्ति

विनेश फोगाट 30 साल की हैं। अपने चुनावि एफिडेविड में उन्होंने बताया कि उनकी कुल संपत्ति करीब 3.67 करोड़ है। इसमें 1.67 करोड़ की चल और 2 करोड़ रुपए की अचल संपत्ति है।

Image credits: Instagram
Hindi

विनेश फोगाट के घर की कीमत

चुनाव से पहले विनेश फोगाट के पास 1.95 लाख रुपए कैश था और उनके बैंक में 40 लाख रुपए जमा थे। खरखोदा गांव में विनेश का 2 करोड़ का आलीशान बंगला है।

Image credits: Instagram
Hindi

विनेश फोगाट की कार की कीमत

विनेश फोगोट के पास वॉल्वो एक्सी (Volvo XC 60) है, जिसकी कीमत करीब 69.90 लाख रुपए है। हालांकि, विनेश फोगाट के पास जो कार है, उसकी कीमत 64 लाख रुपए बताई जाती है।

Image credits: Instagram
Hindi

विनेश फोगाट का कार कलेक्शन

Volvo XC 60 के अलावा विनेश फोगाट के पास हुंडई क्रेटा (Hyundai Creta) और टोयोटा इनोवा (Toyota Innova) जैसी कारें भी हैं।

Image Credits: Instagram