Madhya Pradesh

भोजपुर चुनाव 2023 में चौथी बार सुरेंद्र पटवा ने कांग्रेस को हराया

Image credits: social media

2023 में जीते सुरेंद्र पटवा

भोजपुर विधानसभा सीट पर 2023 के चुनाव में भाजपा से सुरेन्द्र पटवा की 119289 वोट पाकर जीत हुई। कांग्रेस के राजकुमार पटेल को 78510 वोट मिले।

Image credits: Adobe Stock

2008 से सीट पर भाजपा का कब्जा

भोजपुर विधानसभा सीट पर 2008 से भाजपा का कब्जा का है। यहां 2003 में कांग्रेस की सीट आई थी, इससे पहले भी यहां 1980 से 1998 तक लगातार 5 बार भाजपा आई थी।

Image credits: Adobe Stock

पूर्व सीएम इसी सीट से जीते थे

इस सीट से पूर्व सीएम स्व.सुंदरलाल पटवा भी जीतकर मुख्यमंत्री बने थे, इसके बाद इस सीट पर उनके भतीजे सुरेंद्र पटवा चुनाव जीतकर संस्कृति और पर्यटन मंत्री बने।

Image credits: Adobe Stock

भाजपा का गढ़ है भोजपुर सीट

भाजपा का गढ़ कही जाने वाली भोजपुर विधानसभा सीट पर 2018 में सुरेंद्र पटवा ने 92458 वोट हासिल कर कांग्रेस को हराया था।

Image credits: Adobe Stock

2018 में सुरेश पचोरी भी हारे

2018 में भी कांग्रेस से सुरेश पचोरी ने यहां से चुनाव लड़ा था, लेकिन वे 62972 वोट ही हासिल कर पाए थे।

Image credits: Adobe Stock

2013 में कांटे की टक्कर में जीती भाजपा

2013 में भाजपा के सुरेंद्र पटवा और कांग्रेस के सुरेश पचोरी के बीच कांटे की टक्कर रही, लेकिन 80491 वोट हासिल कर सुरेंद्र पटवा ने जीत हासिल की, वहीं सुरेश पचोरी को 60342 वोट मिले थे।

Image credits: Adobe Stock