Hindi

दमोह चुनाव रिजल्ट 2023 : भाजपा से जयंत मलैया जीते

Hindi

2023 में जयंत मलैया और अजय टंडन में टक्कर

दमोह विधानसभा सीट पर 2023 के चुनाव में भाजपा से जयंत मलैया और कांग्रेस से अजय कुमार टंडन आमने सामने थे।

Image credits: Adobe Stock
Hindi

सीट पर भाजपा का कब्जा

1990 से 2013 तक दमोह विधानसभा सीट पर भाजपा का कब्जा रहा, लेकिन 2018 में कांग्रेस के राहुल सिंह ने 78997 वोट हासिल कर भाजपा के जयंत मलैया को हराया था।

Image credits: Adobe Stock
Hindi

2013 में जीती भाजपा

2013 में भाजपा के जयंत मलैया ने 72534 वोट हासिल कर कांग्रेस के चंद्रभान भैया को हराया था, उन्हें 67581 वोट मिले थे।

Image credits: Adobe Stock
Hindi

2008 में भी आई भाजपा

2008 में जयंत मलैया ने 50481 वोट हासिल कर भाजपा की जीत दर्ज कराई, कांग्रेस के चंदभान भैया को 50351 वोट मिले थे, इस बार जीत हार में वोटों का अंतर महज 130 वोटों का था।

Image credits: Adobe Stock
Hindi

2003 में भारी मतों से जीती थी भाजपा

2003 में दमोह विधानसभा सीट पर भाजपा के जयंत मलैया ने 57707 वोट हासिल किए, जबकि कांग्रेस के अजय टंडन को 45386 वोट मिले थे।

Image credits: Adobe Stock
Hindi

दमोह में 2 लाख 33 हजार से अधिक मतदाता

2003 में दमोह विधानसभा में कुल 178353 मतदाता थे, 2008 में मतदाता की संख्या 175241 हो गई थी। 2013 में 210834 मतदाता हो गए थे, वहीं 2018 में कुल मतदाता की संख्या 233492 थी।

Image Credits: Adobe Stock