Hindi

मप्र चुनाव 2023: डॉ अंबेडकर नगर महू सीट पर USHA SINGH THAKUR विजयी

Hindi

2023 में उषा और रामकिशोर आमने सामने

डॉ अंबेडकर नगर-महू विधानसभा सीट पर 2023 के चुनाव में भाजपा से सुश्री उषा ठाकुर और कांग्रेस से रामकिशोर शुक्ला आमने सामने थे।

Image credits: Adobe Stock
Hindi

2018 में उषा ठाकुर की हुई जीत

डॉ अंबेडकर नगर महू विधानसभा सीट से 2018 में भाजपा की उषा ठाकुर ने 97009 वोट हासिल कर कांग्रेस के अंतर सिंह दरबार को 7427 मतों से हराया था।

Image credits: Adobe Stock
Hindi

2013 में कैलाश विजयवर्गीय भी यहां से जीते

2013 विधानसभा चुनाव से भाजपा के कैलाश विजयवर्गीय ने 89848 वोट हासिल कर कांग्रेस के अंतर सिंह दरबार को 12216 वोटों से हराया था।

Image credits: Adobe Stock
Hindi

कैलाश विजयवर्गीय की 2 करोड़ 55 लाख संपत्ति

2008 में भी कैलाश विजयवर्गीय ने इस सीट से चुनाव लड़कर भाजपा की जीत दर्ज कराई थी। उन्होंने 2008 में अपनी कुल संपत्ति 2 करोड़ 55 लाख रुपए बताई थी।

Image credits: Adobe Stock
Hindi

2003 में आई थी यहां से कांग्रेस

2003 में कांग्रेस के अंतर सिंह दरबार ने डॉ अंबेडकर नगर महू से चुनाव जीता था। इससे पहले 1998 में भी वे ही विधायक बने थे।

Image credits: Adobe Stock
Hindi

महू में 2 लाख 45 हजार थे वोटर

2013 में डॉ अंबेडकर नगर महू विधानसभा क्षेत्र में कुल मतदाता 221194 थे, तब 78.34 प्रतिशत मतदान हुआ था। 2018 में कुल मतदाता 245364 थे।

Image Credits: getty images