Madhya Pradesh

इंदौर 1 चुनाव 2023 में कैलाश विजयवर्गीय की 57939 वोट से धमाकेदार जीत

Image credits: Kailash-Vijayvargiya

2023 में जीते कैलाश विजयवर्गीय

इन्दौर-1 विधानसभा सीट पर 2023 के चुनाव में भाजपा से कैलाश विजयवर्गीय 158123 वोट हासिल कर जीते। कांग्रेस के संजय शुक्ला को 100184 वोट मिले। भाजपा की 57939 वोटों से जीत हुई।

Image credits: Adobe Stock

2018 में 8 हजार वोटों से जीते थे शुक्ला

इंदौर 1 विधानसभा सीट से 2018 में कांग्रेस की 8163 वोटों से जीत हुई थी। भाजपा के सुदर्शन गुप्ता को 106392 मत मिले थे, जबकि कांग्रेस के संजय शुक्ला को 114555 मत मिले थे।

Image credits: Adobe Stock

2013 में 54 हजार वोटों से जीती भाजपा

2013 में इस विधानसभा सीट से भाजपा 54176 वोटों से जीती थी। भाजपा के आर्य सुदर्शन गुप्ता को 99558 वोट मिले थे, कांग्रेस के कमलेश खंडेलवाल को 45382 वोट मिले थे।

Image credits: getty images

12 वीं पास संजय शुक्ला करोड़ों के मालिक

2018 में विधायक बने संजय शुक्ला 12 वीं पास है। उन्होंने अपनी कुल संपत्ति 139 करोड़ रुपए बताई जबकि 46 करोड़ का कर्ज बताया है।

Image credits: Adobe Stock

दो बार विधायक बने सुदर्शन गुप्ता

2008 में भी इंदौर 1 विधानसभा सीट से भाजपा के सुदर्शन गुप्ता की जीत हुई थी, वे लगातार दूसरी बार भी विधायक बने।

Image credits: Adobe Stock

2003 में उषा ठाकुर बनी भाजपा विधायक

2003 में भाजपा के उषा ठाकुर इस सीट से विधायक बनी। इससे पहले 1998 में कांग्रेस के रामलाल यादव विधायक बने थे।

Image credits: Adobe Stock