Hindi

लहार चुनाव 2023 में अंबरीश शर्मा गुड्डू ने डॉ गोविंद सिंह को हराया

Hindi

2023 में जीते अंबरीश शर्मा गुड्डू

लहार विधानसभा सीट पर 2023 के चुनाव में भाजपा से अंबरीश शर्मा "गुड्डू" 75347 वोट पाकर जीते। कांग्रेस के डॉ. गोविन्द सिंह को 62950 वोट मिले। उनकी 12397 वोटों से हार हुई।

Image credits: Adobe Stock
Hindi

1993 से जीत रही कांग्रेस

लहार विधानसभा सीट कांग्रेस का गढ़ है, यहां 1993 से लगातार 30 सालों से कांग्रेस की जीत हो रही है।

Image credits: Adobe Stock
Hindi

2018 में जीते डॉ गोविंद सिंह

2018 में कांग्रेस प्रत्याशी डॉ गोविंद सिंह ने 62113 वोट हासिल कर भाजपा के रसाल सिंह को हराया था, उन्हें कुल 53040 वोट मिले थे।

Image credits: Adobe Stock
Hindi

2013 में कांग्रेस ने भाजपा को हराया

कांग्रेस प्रत्याशी डॉ गोविंद सिंह 2013 में भी विधायक बने, उन्होंने 53012 वोट हासिल कर भाजपा के रसाल सिंह को हराया था।

Image credits: Adobe Stock
Hindi

2008 में भाजपा से मुन्नी त्रिपाठी हारी

2008 में कांग्रेस प्रत्याशी गोविंद सिंह की जीत हुई, उन्होंने 57745 वोट हासिल कर बासपा के रोमेश महंत को हराया था। भाजपा की मुन्नी त्रिपाठी को 2918 वोट मिले थे।

Image credits: Adobe Stock
Hindi

2003 में बसपा और भाजपा की हुई हार

कांग्रेस के डॉ गोविंद सिंह ने 2003 में 54633 वोट हासिल किए थे, बसपा के रमाशंकर सिंंह और भाजपा के अंबरीश शर्मा की हार हुई थी।

Image Credits: Adobe Stock