Mahashivratri 2025: महाशिवरात्रि पर MP में 10 प्राचीन शिवालयों में महादेव महोत्सव होगा। भोजपुर में 3 दिवसीय उत्सव और अन्य स्थानों पर सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। जानें पूरी जानकारी।
महाशिवरात्रि 2025 को लेकर पूरे प्रदेश में तैयारियां जोरों पर हैं। इस बार प्रदेश सरकार के संस्कृति विभाग ने 10 प्राचीन शिवालयों में महादेव महोत्सव आयोजित करने का निर्णय लिया है।
खासतौर पर भोजपुर शिव मंदिर में यह उत्सव तीन दिनों तक चलेगा, जबकि अन्य 9 स्थानों पर एक दिवसीय सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे।
संस्कृति विभाग के अनुसार सभी स्थलों पर सांस्कृतिक कार्यक्रम शाम 6:30 बजे से शुरू होंगे और प्रवेश निशुल्क रहेगा। यह महोत्सव शिव भक्तों के लिए एक आध्यात्मिक और सांस्कृतिक अनुभव होगा।