Madhya Pradesh

मऊगंज चुनाव रिजल्ट 2023 : भाजपा से प्रदीप पटेल भारी मतों से जीते

Image credits: Adobe Stock

2023 में प्रदीप और सुखेंद्र के बीच मुकाबला

मऊगंज विधानसभा सीट पर 2023 के चुनाव में भाजपा से प्रदीप पटेल और कांग्रेस से सुखेन्द्र सिंह "बन्ना" आमने सामने थे।

Image credits: Adobe Stock

2018 में विधायक बने प्रदीप पटेल

2018 विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी प्रदीप पटेल को 47753 वोट मिले थे। कांग्रेस के सुखेंद्र सिंह को 36661 वोट मिले थे, भाजपा की 11092 वोटों से जीत हुई थी।

Image credits: Adobe Stock

2013 में 10 हजार वोटों से जीती कांग्रेस

कांग्रेस के सुखेंद्र सिंह ने 2013 में 38898 वोट हासिल कर 10766 वोटों से जीत दर्ज कराई थी, भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मण तिवारी को 28132 वोट मिले थे।

Image credits: Adobe Stock

2008 में विधायक बने लक्ष्मण तिवारी

2008 में लक्ष्मण तिवारी ने भारतीय जनशक्ति पार्टी से चुनाव लड़कर 24149 वोट हासिल किए थे, उन्होंने भाजपा के अखंड प्रताप सिंह को 4879 वोट से हराया था।

Image credits: Adobe Stock

बसपा की बनी 2003 में सरकार

2003 में बहुजन समाज पार्टी प्रत्याशी डॉ आईएमपी वर्मा 31606 वोट लाकर विधायक बने थे, भाजप, कांग्रेस सहित अन्य दलों को हार का मुंह देखना पड़ा था।

Image credits: Adobe Stock

मऊगंज में 2 लाख से अधिक कुल मतदाता

2003 में विधानसभा क्षेत्र में कुल मतदाता 171210 थे,2008 में 151749 थे, 2013 में 186000 थे, 2018 में कुल मतदाता की संख्या 201487 हो गई थी।

Image credits: Adobe Stock