Hindi

पांढुर्ना चुनाव रिजल्ट 2023 : कांग्रेस से निलेश पुसाराम उइके जीते

Hindi

2023 में प्रकाश और निलेश के बीच टक्कर

पांढुर्ना विधानसभा सीट पर 2023 के चुनाव में भाजपा से प्रकाश उइके और कांग्रेस से निलेश पुसाराम उइके आमने सामने थे।

Image credits: Adobe Stock
Hindi

2018 में कांग्रेस की आई सीट

कांग्रेस प्रत्याशी नीलेश पुसाराम उईके कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़कर 80125 वोट हासिल कर विधायक बने, भाजपा प्रत्याशी टीकाराम कोराची को 58776 वोट मिले थे।

Image credits: Adobe Stock
Hindi

2013 में जतन उईके कांग्रेस से जीते

2013 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी जतन उईके 61741 वोट लाए थे, उन्होंने भाजपा प्रत्याशी टीकाराम कोराची को 1478 वोटों से हराया था।

Image credits: Adobe Stock
Hindi

2008 में भाजपा से जीते रामराव

2008 में भाजपा के रामराव कवदेती ने 38572 वोट हासिल कर कांग्रेस प्रत्याशी डॉ बाबूलाल खंडाते को 7532 वोटों से हराया था।

Image credits: getty images
Hindi

2003 में 9 हजार वोटों से जीती भाजपा

भाजपा प्रत्याशी मारोतराव खवसे ने 32984 वोट हासिल कर कांग्रेस प्रत्याशी दादाजी उईके को 9985 वोटों से हराकर विधायक बने थे। कांग्रेस को 22999 वोट मिले थे।

Image credits: Adobe Stock
Hindi

पांढुर्ना में 1 लाख 96 हजार कुल वोटर्स

.2003 में पांढुर्ना विधानसभा में कुल मतदाता 123652 थे, 2008 में 144281 मतदाता, 2013 में 179066 और 2018 में कुल मतदाता 196415 थे।

Image Credits: getty images