Punjab

Punjab : जालंधर में पति से अलग रहती थी पत्नी, दूल्हे ने किया बलात्कार

Image credits: social media

अकेली महिला से रेप

पंजाब में पति से अलग रहने वाली एक महिला के साथ बलात्कार हुआ है। इस मामले में पीड़िता ने खुद रिपोर्ट दर्ज कराई है।

Image credits: social media

जालंधर की घटना

बलात्कार की घटना पंजाब के जालंधर की है। यहां अपनी ही शादी का कार्ड देने आए एक युवक ने विवाहित महिला के साथ बंदूक की दम पर बलात्कार किया है।

Image credits: social media

दोस्ती का उठाया फायदा

महिला अपने पति से अलग एक फ्लैट में रहती थी। उसकी जान पहचान गुरसिमरन सिंह खेहरा से हो गई थी। वे अक्सर बातचीत करते रहते थे।

Image credits: social media

खुद की शादी का कार्ड देने आया

गुरसिमरन सिंह एक दिन खुद की शादी का कार्ड देने महिला के घर गया। उससे बात करने के लिए घर में घुसा और जबरदस्ती उसके साथ बलात्कार किया।

Image credits: social media

विरोध किया तो दिखाया तमंचा

महिला द्वारा विरोध करने पर आरोपी ने बंदूक की नाल उसके सिर पर रख दी। इस कारण महिला कुछ बोल नहीं पाई। इसके बाद उसने बलात्कार किया।

Image credits: social media

खुद की शादी, फिर भी बलात्कार

हैरानी की बात तो यह है कि जो युवक खुद की शादी का कार्ड देने आया, उसने ही महिला के साथ बलात्कार किया है। महिला ने इस मामले में एफआइआर दर्ज कराई है।

Image credits: social media