झोटवाड़ा चुनाव 2023 में BJP के राज्यवर्धन राठौड़ की 50167 वोट से जीत
Rajasthan Dec 04 2023
Author: Satyam Bhardwaj Image Credits:Our own
Hindi
2023 में जीते राजवर्धन सिंह
झोटवाड़ा विधानसभा सीट पर 2023 के चुनाव में भाजपा से राजवर्धन सिंह राठौड़ 147913 वोट पाकर जीते। उन्होंने कांग्रेस के अभिषेक चौधरी को 50167 वोट से हराया।
Image credits: Adobe Stock
Hindi
2018 में भाजपा की सीट पर कांग्रेस का कब्जा
2018 के चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी लालचंद कटारिया ने 127185 वोट पाकर भाजपा की सीट पर कब्जा किया था। आगे पढ़ें पिछले कुछ चुनावों के रोचक आंकड़े...।
Image credits: Adobe Stock
Hindi
12वीं पास लालचंद बने विधायक
2018 में विधायक बने लालचंद कटारिया ने अपनी कुल संपत्ति 8 करोड़ 86 लाख रुपए और 5 करोड़ 37 लाख का कर्ज दिखाया था।
Image credits: Adobe Stock
Hindi
2013 में भाजपा के राजपाल जीते
2013 के चुनाव में भाजपा के राजपाल सिंह शेखावत ने 83858 वोट पाकर कांग्रेस की महिला प्रत्याशी डॉ रेखा कटारिया को 19602 वोट से हराया था।
Image credits: Adobe Stock
Hindi
जनता ने चुनी भाजपा
भाजपा प्रत्याशी राजपाल सिंह शेखावत को जनता ने 2008 के चुनाव में 68851 वोट देकर चुना था। कांग्रेस के लालचंद कटारिया को 66396 वोट मिले थे।
Image credits: Adobe Stock
Hindi
3 लाख 61 हजार वोटर
झोटवाड़ा विधानसभा क्षेत्र में 2008 में कुल मतदाता 240528 थे। 2013 में 293852 थे, 2018 में कुल मतदाता की संख्या 361442 थी।