जालौर विधानसभा सीट पर 2023 के चुनाव में कांग्रेस से रमिला मेघवाल और भाजपा से जोगेश्वर वर्मा आमने सामने थे।
जालौर विधानसभा सीट भाजपा का गढ़ है। यहां पिछले 7 विधानसभा चुनाव में से 6 चुनाव में भाजपा की जीत हुई थी। आगे पढ़ें पिछले कुछ चुनावों के रोचक आंकड़े...।
2018 के चुनाव में भाजपा के जोगेश्वर गर्ग को जनता ने 95086 वोट से चुनकर विधायक बनाया। कांग्रेस की महिला प्रत्याशी मंजू मेघवाल को 59852 वोट मिले थे।
27 साल की महिला प्रत्याशी अमृता मेघवाल 2013 के चुनाव में भाजपा के टिकट से चुनाव लड़कर 84060 वोट हासिल कर विधायक बनी थी।
2008 के चुनाव में कांग्रेस के रामलाल मेघवाल ने 52741 वोट हासिल कर भाजपा के जोगेश्वर गर्ग को 16265 वोटों से हराया था।
2003 के विधानसभा चुनाव का रिजल्ट भाजपा के जोगेश्वर गर्ग के हक में रहा। जनता ने उन्हें 41265 वोट देकर चुना था।
जैतारण विधानसभा चुनाव रिजल्ट 2023 : 1990 से गढ़ में जीती भाजपा
जैसलमेर सीट रिजल्ट 2023 : बीजेपी के छोटूसिंह जीते
जहाजपुर चुनाव रिजल्ट 2023 : कांग्रेस नहीं कर सकी कमबैक
हिंडोली चुनाव रिजल्ट 2023 : अशोक चांदना की जीत की हैट्रिक