ओसियां चुनाव 2023 में भैराराम ने दिव्या मदेरणा को 2807 वोटों से हराया
Rajasthan Dec 04 2023
Author: Satyam Bhardwaj Image Credits:Our own
Hindi
2023 में जीते भैराराम
2023 के चुनाव में भाजपा के भैराराम चौधरी को 103746 वोट मिले। उन्होंने कांग्रेस की तेज तर्रार नेता दिव्या मदेरणा को 2807 वोटों से हराया।
Image credits: Adobe Stock
Hindi
2018 में दिव्या मदेरणा ने हासिल की जीत
34 साल की युवा महिला प्रत्याशी कांग्रेस दिव्या मदेरणा ने 2018 के चुनाव में 83629 वोट पाकर जीत हासिल की थी। आगे पढ़ें पिछले कुछ चुनावों के रोचक आंकड़े...।
Image credits: Adobe Stock
Hindi
भाजपा के पक्ष में रहा रिजल्ट
2013 के चुनाव का रिजल्ट भाजपा प्रत्याशी भैराराम चौधरी के पक्ष में रहा। 75363 वोट पाकर उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी लीला मदेरणा को 15396 वोटों से हराया था।
Image credits: Adobe Stock
Hindi
2008 में कांग्रेस की जीत
कांग्रेस प्रत्याशी महिपाल मदेरणा ने 2008 के चुनाव में 37212 वोट पाकर आईएनडी प्रत्याशी शंभू सिंह को 3398 वोटों से हराया था।
Image credits: Adobe Stock
Hindi
2003 में जनता ने चुनी भाजपा
2003 के चुनाव में भाजपा प्रत्याशी बन्ने सिंह 47414 वोट पाकर विधायक बने थे। कांग्रेस प्रत्याशी नरेंद्र सिंह को 43100 वोट मिले थे।
Image credits: Adobe Stock
Hindi
दिव्या मदेरणा की संपत्ति 3 करोड़ 44 लाख
2018 में विधायक दिव्या मदेरणा ने अपनी संपत्ति 3 करोड़ 44 लाख और 2013 में विधायक भैराराम ने अपनी संपत्ति 5 करोड़ 21 लाख घोषित की थी।