Rajasthan

कौन हैं बालकनाथ?, कहा जाता है राजस्थान का योगी, क्या बन सकते हैं CM?

Image credits: X-Yogi Balaknath

बालक नाथ को कहा जाता है राजस्थान का योगी

राजस्थान विधानसभा चुनाव में भाजपा को जीत मिलती दिख रही है। इस बीच एक नेता की खूब चर्चा हो रही है। वह हैं बालकनाथ। इन्हें राजस्थान का योगी भी कहा जाता है।

Image credits: X-Yogi Balaknath

सीएम पद की रेस में आगे हैं बालकनाथ

बालकनाथ को राजस्थान के सीएम पद की रेस में आगे बताया जा रहा है। महंत बालकनाथ अलवर से भाजपा सांसद हैं। पार्टी ने उन्हें तिजारा सीट से चुनावी मैदान में उतारा था।

Image credits: X-Yogi Balaknath

लोगों ने सीएम के रूप में किया पसंद

लोगों ने एग्जिट पोल में बालकनाथ को भाजपा के CM के रूप में सबसे अधिक पसंद किया था। अब इस बात पर सबकी नजर है कि पार्टी किसे राजस्थान के सीएम की कुर्सी सौंपती है।

Image credits: X-Yogi Balaknath

योगी आदित्यनाथ और बालकनाथ की समानता

बालकनाथ योगी आदित्यनाथ की तरह नाथ संप्रदाय से हैं। बालकनाथ के नामांकन के समय योगी आदित्यनाथ उनके साथ मौजूद थे। उन्होंने बालकनाथ के लिए चुनाव प्रचार किया था।

Image credits: X-Yogi Balaknath

12वीं क्लास तक की है पढ़ाई

अलवर से भाजपा सांसद महंत बालकनाथ ने 12वीं क्लास तक पढ़ाई की है। उनके बैंक खाते में 14 लाख रुपए हैं। बालकनाथ रोहतक के मस्तनाथ मठ के आठवें महंत हैं।

Image credits: X-Yogi Balaknath

यादव परिवार में बालकनाथ का हुआ था जन्म

बालक नाथ का जन्म 1984 में बहरोड़ के एक गांव के यादव परिवार में हुआ था। वह अपने माता-पिता की इकलौती संतान हैं।

Image credits: X-Yogi Balaknath

महंत वंद नाथ ने बनाया था शिष्य

6 साल की उम्र में बालक नाथ को संन्यासी जीवन के लिए महंत खेतानाथ के पास भेजा गया था। वह महंत वंदनाथ के शिष्य बने। उन्होंने उनका नाम बालकनाथ रखा और अपना उत्तराधिकारी घोषित किया।

Image credits: X-Yogi Balaknath