उत्तर प्रदेश के झांसी, गोरखपुर, बहराइच और सुल्तानपुर जैसे ज़िलों में तापमान 40°C से ऊपर पहुंच चुका है। गर्मी का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा।
प्रयागराज और वाराणसी में पारा 43°C को छू चुका है। लखनऊ में लगातार दो दिन 41°C से ऊपर का तापमान दर्ज किया गया।
मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि 24 अप्रैल तक पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई ज़िलों में लू जैसे हालात बने रहेंगे।
लू का सबसे ज्यादा असर जिन ज़िलों में रहेगा। उनमें चंदौली, प्रतापगढ़, जौनपुर, वाराणसी, बलिया, आजमगढ़, सुल्तानपुर, मऊ और रायबरेली जैसे जिले शामिल हैं।
इन जिलों में रात का तापमान भी बढ़ेगा, जिससे लोगों को गर्मी का ज्यादा एहसास होगा और नींद में खलल पड़ सकता है।
आगरा में अधिकतम तापमान 42.3°C दर्ज किया गया है। अगले 3 दिन तक लू चलने का अनुमान है।
मौसम वैज्ञानिक मोहम्मद दानिश का कहना है कि शुक्रवार तक तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। लू का असर बना रहेगा।
यूपी में सोने के रेट का हाल! आज का भाव जानें और खरीदारी का सही समय चुनें!
कब शुरू होंगी प्रयागराज की पहली डबल डेकर बसें? जानिए रूट और प्लान
बनाना है मीडिया में करियर? लखनऊ के ये कॉलेज बदल देंगे आपकी ज़िंदगी!
क्या फिर टूटेगा सोने का रिकॉर्ड? आज का रेट देखकर चौंक जाएंगे!