Hindi

OMG ! यहां चोरी हो जाती हैं बीवियां...जानें कहां चल रहा ऐसा 'कांड'

Hindi

बीवियां चुराने की परंपरा

पश्चिमी अफ्रीका के साहेल क्षेत्र की वोदाबे ट्राइब (Wodaabe Tribe) में एक-दूसरे की बीवियों को चुराने की अजीबोगरीब परंपरा होती है। हालांकि, इससे पहले उन्हें एक काम करना होता है।

Image credits: Freepik
Hindi

एक से ज्यादा शादी की परंपरा

रिपोर्ट्स के अनुसार, वोदाबे ट्राइब के लोग एक से ज्यादा शादी करते हैं। दो परंपराओं से विवाह होती है। पहला घर-परिवार वाले मिलकर किसी की पहली शादी करवाते हैं।

Image credits: Freepik@EyeEm
Hindi

क्यों चुराते हैं दूसरों की बीवी

वोदाबे जनजाति में अगर कोई दूसरी शादी करना चाहता है तो उसे किसी दूसरे की बीवी को चुराना पड़ता है। अगर कोई मर्द ऐसा नहीं कर सकता है तो उसकी दूसरी शादी नहीं करवाई जाती है।

Image credits: Freepik
Hindi

कब चोरी होती हैं बीवियां

दूसरी शादी के लिए वोदाबे ट्राइब के लोग खुशियां मनाते हैं। इसे फेस्टिवल की तरह मनाया जाता है, जिसका नाम 'गेरेवोल' है। इसी में दूसरी शादी के लिए मर्द दूसरों की बीवी चुराते हैं।

Image credits: Pexels
Hindi

किस तरह चुराते हैं पत्नियां

वोदाबे ट्राइब के मर्दों के लिए दूसरों की बीवियां चुराना आसान नहीं। इसके पहले उन्हें सज-धज कर अपने चेहरे रंगने होते हैं, फिर डांस और तरकीबों से दूसरों की बीवियों को रिझाते हैं।

Image credits: Pexels
Hindi

क्या महिलाओं के पतियों को होती है जानकारी

वोदाबे ट्राइब में दूसरों की बीवियां चुराते समय इस बात का ध्यान रखना होता है कि उसके पति को इसकी जानकारी न हो। अगर महिला को दूसरा पुरुष पसंद आ जाता है, तो दोनों भाग जाते हैं।

Image credits: Pexels
Hindi

इस तरह होती है दूसरी शादी

इसके बाद वोदाबे समुदाय के लोग दोनों को ढूंढकर उनकी दूसरी शादी करा देते हैं। इस शादी को लव मैरिज के तौर पर समाज स्वीकार करता है।

Image Credits: Freepik