भारतीय मूल के दो युवकों को यूनाइटेड किंगडम पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। युवकों ने ब्रिटेन की विश्व धरोहर स्टोहेंज पर नारंगी रंग का पदार्थ डालकर उसे क्षति पहुंचाने की कोशिश की है। युवक तेल और गैस के अधिक प्रयोग का विरोध कर रहे थे।
वर्ल्ड न्यूज। यूनाइटेड किंगडम की विश्व धरोहर 'स्टोनहेंज' को क्षति पहुंचाने का प्रयास करने के आरोप में भारतीय मूल के दो युवकों को यूके पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दोनों युवक ‘जस्ट स्टॉप ऑयल’ संगठन के कार्यकर्ता हैं। वह तेल, गैस और कोयले के अधिक प्रयोग का विरोध कर रहे हैं। इसी के विरोध में वह प्रदर्शन कर रहे थे। पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
स्टोनहेंज पर डाला नारंगी रंग का पदार्थ
‘जस्ट स्टॉप ऑयल’ नाम का संगठन तेल, गैस और कोयले के अधिक प्रयोग का विरोध करता है। भारतीय मूल के एक्टिविस्ट राजन नायडू (73) ने एक साथी के साथ मिलकर विरोध स्वरूप स्टोनहेंज पर नारंगी रंग का पदार्थ डाल दिया था। हांलाकि बताया जा रहा है कि यह हल्का रंग है और धुलाई के साथ कलर छूट जाएगा। दोनों युवकों को इस हरकत के लिए गिरफ्तार कर जेल में डाल दिया गया है।
पढ़ें क्या आप जानते हैं दुनिया की सबसे वैल्यूएबल कंपनी का नाम, रिलायंस-अडानी को भूल जाएंगे
जस्ट स्टॉप ऑयल के सदस्य हैं युवा
जस्ट स्टॉप ऑयल यूके का एक संगठन है जो अपने उग्र विरोध प्रदर्शनों के लिए जाना जाता है। स्टोनहेंज पर नारंगी रंग का पदार्थ डालने के दौरान संगठन के दोनों एक्टिविस्ट ने जस्ट स्टॉप ऑयल ब्रांड की टीशर्ट भी पहन रखी है। दोनों ने नारेबाजी करते हुए स्टोनहेंज पर नारंगी रंग का स्प्रे करना शुरू कर दिया। इस पर दौड़कर गार्ड्स और कर्मचारियों ने उन्हें रोका और फिर पुलिस के हवाले कर दिया।
संगठन जीवाश्म ईंधन समाप्त करने की कर रहा मांग
यह संगठन जीवाश्म ईंधन को समाप्त करने की मांग करता है। ये अगली ब्रिटिश सरकार से 2030 तक जीवाश्म ईंधन को स्टेप बाय स्टेप योजना के तहत उचित तरीके से खत्म करने के लिए कानूनी तौर पर प्रतिबद्धता के साथ कदम उठाए।
