Ganesh Utsav: भगवान श्रीगणेश की पूजा में जरूर चढ़ाएं ये 5 चीजें

Published : Sep 02, 2019, 05:43 PM IST
Ganesh Utsav: भगवान श्रीगणेश की पूजा में जरूर चढ़ाएं ये 5 चीजें

सार

गणेश उत्सव प्रारंभ हो चुका है, जो 2 सितंबर से 12 सितंबर तक चलेगा।

उज्जैन. इस बार 2 सितंबर से गणेश उत्सव प्रारंभ हो चुका है, जो 12 सितंबर तक चलेगा। इन 10 दिनों में रोज भगवान श्रीगणेश की पूजा की जाती है और अलग-अलग उपायों से भगवान को प्रसन्न किया जाता है। आज हम आपको बता रहे हैं कि भगवान श्रीगणेश की पूजा में कौन सी 5 चीजें होना जरूरी है। ये चीजें चढ़ाने से भक्तों पर भगवान श्रीगणेश की कृपा बनी रहती है-

मोदक
श्रीगणेश को मोदक विशेष प्रिय है। मोदक का भोग लगाने से श्रीगणेश प्रसन्न होते हैं और अपने भक्तों की हर मनोकामना पूरी करते हैं।

दूर्वा
जो भी भक्त भगवान श्रीगणेश को दूर्वा अर्पित करता है, उसकी सभी परेशानियां दूर हो जाती हैं और जीवन में खुशहाली बनी रहती है।

पान
मीठा पान भी (बिना तंबाकू का) श्रीगणेश की पूजा में चढ़ाया जाता है। इससे भी उनकी कृपा अपने भक्तों पर बनी रहती है।

हल्दी
साबूत हल्दी की गांठ भी श्रीगणेश को अर्पित करने का विधान है। इसे हरिद्रा भी कहते हैं। इस चढ़ाने से आने वाले संकट टल जाते हैं।

मोतीचूर के लड्डू
मोतीचूर यानी बूंदी के लड्डू का भोग यदि भगवान श्रीगणेश को लगाया जाए तो घर में हमेशा सुख-समृद्धि व शांति बनी रहती है।

PREV
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi

Recommended Stories

Mahashivratri ki Hardik Shubhkamnaye: शिव सत्य हैं, शिव अनंत हैं... अपनों को यहां से भेजें हैप्पी महाशिवरात्रि विशेज
Happy Mahashivratri 2026 Wishes: ओम नमः शिवाय के साथ भेजें भक्ति संदेश