दिवाली पर भूलकर भी न करें ये 7 काम, बुरा हो सकता है इनका परिणाम

Published : Oct 23, 2019, 07:50 PM IST
दिवाली पर भूलकर भी न करें ये 7 काम, बुरा हो सकता है इनका परिणाम

सार

कार्तिक मास की अमावस्या को दिवाली का पर्व मनाया जाता है। इस बार ये पर्व 27 अक्टूबर, रविवार को है। इस दिन धन की देवी लक्ष्मी की पूजा की जाती है। 

उज्जैन. मान्यता है कि इस दिन देवी लक्ष्मी की पूजा करने से साल भर घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है। वहीं इस दिन हमें इस बात का भी ध्यान रखना चाहिए कि हम भूल कर भी कुछ ऐसा न करें कि जिससे देवी लक्ष्मी हमसे नाराज हो जाएं। जानिए कौन-से हैं वो 7 काम-

1- किसी को खाली हाथ न लौटाएं
दीपावली पर भिखारी या अन्य कोई हमारे घर कुछ मांगने आए तो उसे खाली हाथ न लौटाएं। उसे कुछ न कुछ अवश्य दें।

2- रात में सोए नहीं
दीपावली की रात सोए नहीं, बल्कि रात भर जागकर देवी लक्ष्मी के मंत्रों का विधि-विधान से जाप करें। ये अचूक उपाय है।

3- नशा न करें
दीपावली पर पूरे दिन किसी भी प्रकार का कोई नशा न करें। न पूजा से पहले और न ही पूजा के बाद।

4- किसी से विवाद न करें
कुछ लोग बात-बात पर विवाद करने लगते हैं, लेकिन दीपावली पर किसी से भी विवाद न करें। मन शांत रखें।

5- जुआ न खेलें
दीपावली की रात बहुत से लोग जुआ खेलते हैं। देवी लक्ष्मी की कृपा पाना चाहते हैं तो ये काम भी न करें।

6- संभोग न करें
दीपावली की रात भूलकर भी संभोग न करें। और न ही मन में काम भावना आने दें।

7- भेदभाव न करें
दीपावली पर उपहार देते समय परिवार के लोगों के साथ भेदभाव न करें। इससे भी देवी लक्ष्मी नाराज हो सकती हैं।

PREV
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi

Recommended Stories

Mahashivratri ki Hardik Shubhkamnaye: शिव सत्य हैं, शिव अनंत हैं... अपनों को भेजें बेस्ट हैप्पी महाशिवरात्रि विशेज
Happy Mahashivratri 2026 Wishes: ओम नमः शिवाय के साथ भेजें भक्ति संदेश