Bakra Eid: 2022: हज यात्रा के दौरान क्यों मारते हैं शैतान को पत्थर, क्या है ये रस्म और कैसे निभाई जाती है?

दुनिया भर के मुसलमान चाहे भी किसी भी देश में क्यों न रह रहे हों, वो अपने जीवन में एक बार हज यात्रा जरूर करना चाहते हैं क्योंकि ये इस्लाम के 5 जरूरी फर्जों में से एक है। इस बार हज यात्रा की शुरूआत 7 जुलाई, गुरुवार से हो चुकी है।

Manish Meharele | Published : Jul 8, 2022 7:26 AM IST / Updated: Jul 08 2022, 01:05 PM IST

उज्जैन. हज यात्रा (Hajj 2022) के दौरान कई नियमों का सख्ती से पालन करना होता है। हज यात्रा में कई रस्में पूरी करना भी अनिवार्य माना गया है। इनमें शैतान को पत्थर मारने की रस्म भी एक है। इस्लामी कैलेंडर के अंतिम महीने धुल हिज्ज (Dhul Hijja 2022) की दसवीं तारीख को ईद-उल-अजहा (Eid al-Adha 2022) का उत्सव मनाया जाता है। इसे बकरीद (Bakra Eid 2022) भी कहते हैं। इस बार बकरीद का त्योहार 10 जुलाई, रविवार को मनाया जाएगा। इसी दिन हज यात्रा के दौरान शैतान को पत्थर मारने की रस्म पूरी की जाती है। आगे जानिए क्या है ये परंपरा और क्यों निभाई जाती है…

जब पैगंबर ने लिया अपने बेटे को कुर्बान करने का फैसला
इस्लामी मान्यताओं के अनुसार, एक बार अल्लाह ने सपने में आकर पैगंबर हजरत इब्राहिम को अपनी सबसे प्यारी चीज कुर्बान करने को कहा। हजरत इब्राहिम को अपना बेटा इस्माइल सबसे ज्यादा प्यारा था। अल्लाह के हुक्म पर पैगंबर ने अपने बेटे को ही कुर्बान करने का फैसला किया। हजरत पैगंबर की उम्र उस समय लगभग 86 साल थी और इब्राहिम उनका एक ही बेटा था।

जब शैतान ने रोका पैगंबर का रास्ता
जब हजरत इब्राहीम अपने बेटे की कुर्बानी देने जा रहे थे तो रास्ते में उन्हें शैतान मिला। शैतान ने पैगंबर को अपने फर्ज से भटकाने की बहुत कोशिश की और कहा कि “इस उम्र मे अगर तुम अपने बेटे को कुर्बान करोगे तो बुढ़ापे में तुम्हारा ध्यान कौन रखेगा।”  शैतान की बात सुनकर भी हजरत पैगंबर ने अपना इरादा नहीं बदला और पत्थर मारकर शैतान को भगा दिया।

कुर्बानी देते समय आंखों पर बांधी पट्टी
हजरत इब्राहीम किसी भी हाल में अल्लाह का हुक्म पूरा करना चाहते थे, बेटे की कुर्बानी देते समय हाथ रुक न जाएं, इसलिए उन्होंने आंखों पर पट्टी बांध ली। पैगंबर ने जैसे ही कुर्बानी के लिए हाथ चलाए और फिर आंखों पर बंधी पट्टी को हटाकर देखा तो उनके बेटा हजरत इस्माईल सही सलामत था और उसकी जगह एक दुम्बा (भेड़) पड़ा था। ये देख पैंगबर ने अल्लाह का शुक्रिया अदा किया। तभी से कुर्बानी का सिलसिला शुरू हुआ।

इस रस्म को कहते हैं सुन्नत-ए-इब्राहीमी (Sunnah-e-Ibrahimi)
जिन 3 जगहों पर हजरत इब्राहीम ने शैतान को पत्थर मारे थे, वहीं पर तीन स्तंभ बना दिए। आज भी इन्हीं तीन स्तंभों को शैतान मानकर उस पर पत्थर मारे जाते हैं। इस रस्म को सुन्नत-ए-इब्राहीमी भी कहा जाता है। यह रस्म इस्लामिक कलेंडर के 12वां महीना धू-अल-हिज्जा की 10 से 12 हिजरी (तारीख) को की जाती है। 



डिस्क्लेमर: यह  जानकारी जनरुचि को ध्यान में रखकर दी जा रहा है। कंटेंट का उद्देश्य मात्र आपको बेहतर सलाह देना है। इस संदर्भ में हम किसी प्रकार का कोई दावा नहीं करते हैं।
 

ये भी पढ़ें-

Bakrid 2022: कुर्बानी का संदेश देता है बकरीद का त्योहार, जानिए इस बार कब मनाया जाएगा ये पर्व?

Hajj 2022: हज यात्रा के दौरान पहना जाता है ये “खास” कपड़ा, जानिए क्या कहते हैं इसे? निभाई जाती हैं ये रस्में भी


Hajj 2022: दिल्ली से उड़ेंगी फ्लाइट्स, कैसा होगा हज का टूर पैकेज, जानें सारे नियम और हज का महत्व
 

Read more Articles on
Share this article
click me!