Bhagwat Geeta Quotes: साल 2023 के पहले दिन याद करें गीता के ये 8 उपदेश, जीवन को मिलेगी नई दिशा

Published : Jan 01, 2023, 10:25 AM IST
Bhagwat Geeta Quotes: साल 2023 के पहले दिन याद करें गीता के ये 8 उपदेश, जीवन को मिलेगी नई दिशा

सार

Bhagwat Geeta Quotes: साल 2023 शुरू हो चुका है। हर व्यक्ति नए साल को लेकर उत्साहित है। सभी लोग नए साल में कुछ न कुछ नया करने के लिए प्रण करते हैं ताकि आने वाला समय उनके लिए खुशहाली भरा और समृद्धशाली रहे।  

उज्जैन. श्रीमद्भागवत गीता हिंदुओं का पवित्र ग्रंथ है। इस ग्रंथ में जीवन की हर परेशानी का हल छिपा है। ये एक मात्र ऐसा ग्रंथ है जिसकी जयंती मनाई जाती है। (Bhagwat Geeta Quotes) जब कुरुक्षेत्र के मैदान में अर्जुन के मन में विषाद उत्पन्न हो गया था उस समय भगवान श्रीकृष्ण ने उन्हें निमित्त बनाकर पूरे संसार को गीता का उपदेश दिया था। गीता सिर्फ किसी धर्म या समुदाय की न होकर संपूर्ण मानव जाति के लिए है। साल 2023 के पहले दिन गीता की कुछ बातों का याद कर हमें अपने जीवन में उतारना चाहिए। आगे जानिए गीता के 8 सूत्र…   

1. क्यों बेकार चिंता करते हो? किससे डरते हो? कौन तुम्हें मार सकता है? आत्मा ना पैदा होती है, न मरती है।
2. जो हुआ, वह अच्छा हुआ, जो हो रहा है, वह अच्छा हो रहा है, जो होगा, वह भी अच्छा ही होगा। बीते हुए समय का पश्चाताप न करो। भविष्य की चिन्ता न करो। वर्तमान तो चल ही रहा है।
3. तुम क्यों रोते हो? क्या साथ लाए थे, जो तुमने खो दिया? जो लिया यहीं से लिया। जो दिया, यहीं पर दिया। जो लिया, इसी (भगवान) से लिया, जो दिया, इसी को दिया।
4. जो आज तुम्हारा है, कल और किसी का था, परसों किसी और का होगा। तुम इसे अपना समझने की गलती न करो। 
5. परिवर्तन ही संसार का नियम है। एक क्षण में तुम करोड़ों के स्वामी बन जाते हो, दूसरे ही पल गरीब हो जाते हो। मेरा-तेरा, छोटा-बड़ा, अपना-पराया मन से मिटा दो, फिर सब तुम्हारा है, तुम सबके हो।
6. न यह शरीर तुम्हारा है, न तुम शरीर के हो। यह अग्नि, जल, वायु, पृथ्वी, आकाश से बना है और इसी में मिल जायेगा। 
7. आत्मा न मरती है न पैदा होती है। वह तो सिर्फ शरीर बदलती है।
8. जो कुछ भी तू करता है, उसे भगवान को अर्पण करता चल। ऐसा करने से सदा जीवन-मुक्त का आनंन्द अनुभव करेगा।


 

ये भी पढ़ें-

19 साल बाद साल 2023 में बनेगा ये दुर्लभ संयोग, व्रत-त्योहारों में आएगा इतने दिनों का अंतर


Januray 2023 Festival Calendar: जनवरी 2023 में मनाएं जाएंगे ये व्रत-त्योहार, जानें पूरी डिटेल

Festival Calendar 2023: साल 2023 में कब, कौन-सा त्योहार मनाया जाएगा? यहां जानें पूरी डिटेल


Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें। आर्टिकल पर भरोसा करके अगर आप कुछ उपाय या अन्य कोई कार्य करना चाहते हैं तो इसके लिए आप स्वतः जिम्मेदार होंगे। हम इसके लिए उत्तरदायी नहीं होंगे। 

PREV
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi

Recommended Stories

Chandra Grahan 2026: क्या होली पर होगा चंद्र ग्रहण? जानें सच या झूठ
Makar Sankranti 2026 Muhurat: दोपहर बाद शुरू होगा मकर संक्रांति का मुहूर्त, यहां नोट करें टाइम