Chanakya Niti: जो व्यक्ति करता है ये 3 काम, उसके मान-सम्मान में आती है कमी

Published : Sep 10, 2021, 02:46 PM IST
Chanakya Niti: जो व्यक्ति करता है ये 3 काम, उसके मान-सम्मान में आती है कमी

सार

आचार्य चाणक्य (Chanakya Niti) विष्णु गुप्त और कौटिल्य के नाम से भी विख्यात थे। इनके लिखे गए ग्रंथ 'नीति शास्त्र' की बातें जीवन के पहलुओं को बहुत करीब से स्पर्श करती हैं और जीवन से जुड़ी समस्याओं का हल करने में सहायक हैं।

उज्जैन. आचार्य चाणक्य (Chanakya Niti) के नीतिशास्त्र में धन, तरक्की, विवाह, व्यापार, नौकरी, मित्रता और शत्रुता समेत कई बातों का जिक्र किया गया है।  चाणक्य नीति में कुछ ऐसे कार्य बताए गए हैं, जिनका त्याग कर देना ही हितकर होता है अन्यथा व्यक्ति को मान-सम्मान की हानि उठानी पड़ती है।

दूसरों की बुराई करना
आचार्य चाणक्य (Chanakya Niti) के अनुसार, व्यक्ति को सदैव निंदा करने से बचना चाहिए। निंदा करने वाले व्यक्ति को दूसरों के पीछे उनको भला-बुरा कहते हैं, जिसके कारण वे दूसरों की नजरों में अपने मान-सम्मान को कम करते हैं। ऐसे लोगों से सदैव दूरी बनाकर रखनी चाहिए जो सदैव निंदारस में लीन रहते हो। इसके साथ ही स्वयं भी निंदारस से बचकर रहना चाहिए। जो लोग पीठ पीछे दूसरों की बुराई करते हैं, वे सदैव उपहास और घृणा का पात्र बनते हैं।

झूठ बोलना
हर धर्म, नीति और विद्वान व्यक्ति यही कहता है कि मनुष्य को सदैव सत्य के मार्ग पर चलना चाहिए और सत्य के लिए आवाज उठानी चाहिए। सत्य से भले ही कुछ समय आपको परेशानियों का सामना करना पड़े परंतु अंत में सत्य की ही विजय होती है। झूठ ज्यादा दिनों तक टिका नहीं रह सकता। जो लोग झूठ बोलकर अपना काम निकालते हैं। दूसरों को धोखा देते हैं या सफल होने के लिए झूठ का सहारा लेते हैं ऐसे लोग दूसरों की नजरों में अपने सम्मान को कम करते हैं साथ ही झूठ बोलकर पाई गई सफलता भी ज्यादा दिनों तक नहीं टिकती है।

बातों को बढ़ा-चढ़ाकर बोलना
कुछ लोगों की आदत होती है कि वे हर बात को बढ़ा-चढ़ाकर कहते हैं। दूसरों के सामने स्वयं को बहुत प्रतिभावान और धनवान दिखाने की कोशिश करते हैं यानी दोहरी जिंदगी जीते हैं उन्हें एक न एक दिन मान हानि का सामना अवश्य करना पड़ता है। आचार्य चाणक्य (Chanakya Niti) कहते हैं कि व्यक्ति को कभी भी अपने वस्त्रों और साधारण जीवन को लेकर संकोच नहीं करना चाहिए।

चाणक्य नीति के बारे में ये भी पढ़ें

Chanakya Niti: जिस व्यक्ति में होते हैं ये 3 गुण, उसे हर जगह मिलता है सम्मान और सफलता

Chanakya Niti: जीवन के लिए धन जरूरी है मगर ऐसा पैसा किसी काम का नहीं, ये सिर्फ परेशानी देता है 

Chanakya Niti: इन 3 मामलों में हमेशा संयम से काम लेना चाहिए, नहीं तो नुकसान हो सकता है

Chanakya Niti: संबंधों को मजबूत बनाए रखने के लिए इन 4 बातों का ध्यान रखना चाहिए

Chanakya Niti: किस पर भरोसा करें और किस पर नहीं, इन 4 बातों से समझ सकते हैं

PREV
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi

Recommended Stories

Chandra Grahan 2026: क्या होली पर होगा चंद्र ग्रहण? जानें सच या झूठ
Makar Sankranti 2026 Muhurat: दोपहर बाद शुरू होगा मकर संक्रांति का मुहूर्त, यहां नोट करें टाइम