Chanakya Niti: परेशानियों से बचना चाहते हैं तो हमेशा ध्यान रखें ये 4 बातें

Published : Sep 12, 2021, 09:27 AM IST
Chanakya Niti: परेशानियों से बचना चाहते हैं तो हमेशा ध्यान रखें ये 4 बातें

सार

आचार्य चाणक्य (Chanakya Niti ) एक श्रेष्ठ विद्वान थे। उनके द्वारा लिखे गए नीति शास्त्र की बातें आज भी बहुत प्रासंगिक हैं। उन्होंने अपने नीति शास्त्र में ऐसी कुछ बातों के बारे में बताया है, यदि जिन्हें ध्यान में रखा जाए तो समस्याओं से बचा जा सकता है।

उज्जैन. आचार्य चाणक्य ने नीति शास्त्र में जीवन के पहलुओं से जुड़ी महत्वपूर्ण बातों का जिक्र किया है। उन्होंने अपने नीति शास्त्र में ऐसी कुछ बातों के बारे में बताया है, यदि जिन्हें ध्यान में रखा जाए तो समस्याओं से बचा जा सकता है। आगे जानिए हमें जीवन में किन बातों का ध्यान रखना चाहिए… 

दृष्टिपूतं न्यसेत्पादं वस्त्रपूतं जलं पिबेत्।
सत्यपूतं वदेद्वाचं मनः पूतं समाचरेत्।।

अर्थ- पैर सदैव देखकर ही रखना चाहिए। पानी हमेशा कपड़े से छानकर पीना चाहिए। हमेशा सच बोलना चाहिए और कोई भी काम करते समय बुद्धि का उपयोग अवश्य करना चाहिए।
 
पैर देखकर रखें

आचार्य चाणक्य (Chanakya Niti ) के अनुसार चलते समय हमें सदैन सावधानी रखनी चाहिए। इससे आप कई दुर्घटनाओं से बच सकते हैं। कई बार हम बिना देखे चलते रहते हैं और गलत जगह पर पैर रख जाने से चोट आदि लगने का डर रहता है। इसलिए सदैव देखकर ही पांव रखना चाहिए।

पानी सदैव कपड़े से छानकर पिएं
आचार्य चाणक्य (Chanakya Niti ) के अनुसार, पानी को सदैव छानकर पीना चाहिए। इससे आपका शरीर स्वस्थ रहता है। पहले के समय में तालाब, कुंआ, पोखरों से पानी पीने के लिए लाया जाता था। ऐसे में चाणक्य ने कहा कि पानी छानकर ही पीना चाहिए।

कार्य करते समय बुद्धि का प्रयोग 
आचार्य चाणक्य (Chanakya Niti ) कहते हैं कि चाहे कोई भी कार्य कर रहे हो अपनी बुद्धि का प्रयोग करते हुए ही करना चाहिए। कहने का तात्पर्य यह है कि हर कार्य सही प्रकार से सोच विचार करने के बाद ही करना चाहिए।

सदा सत्य बोलें
आचार्य चाणक्य (Chanakya Niti ) कहते हैं कि सदैव सत्य बोलना चाहिए क्योंकि एक असत्य छिपाने के लिए कई और असत्य बोलने पड़ते हैं और व्यक्ति मुसीबत में फंस जाता है। इसलिए सदैव सत्य बोलना चाहिए। सत्य बोलने से शायद उस समय आपको परेशानी हो जाए लेकिन आने वाले समय की मुसीबतों से आप बचे रहते हैं।

चाणक्य नीति के बारे में ये भी पढ़ें

Chanakya Niti: जो व्यक्ति करता है ये 3 काम, उसके मान-सम्मान में आती है कमी

Chanakya Niti: जिस व्यक्ति में होते हैं ये 3 गुण, उसे हर जगह मिलता है सम्मान और सफलता

Chanakya Niti: जीवन के लिए धन जरूरी है मगर ऐसा पैसा किसी काम का नहीं, ये सिर्फ परेशानी देता है 

Chanakya Niti: इन 3 मामलों में हमेशा संयम से काम लेना चाहिए, नहीं तो नुकसान हो सकता है

Chanakya Niti: संबंधों को मजबूत बनाए रखने के लिए इन 4 बातों का ध्यान रखना चाहिए

PREV
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi

Recommended Stories

Chandra Grahan 2026: क्या होली पर होगा चंद्र ग्रहण? जानें सच या झूठ
Makar Sankranti 2026 Muhurat: दोपहर बाद शुरू होगा मकर संक्रांति का मुहूर्त, यहां नोट करें टाइम