Chanakya Niti: मित्र बनाते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए, कब होती है भाई और पत्नी की पहचान?

चाणक्य (Chanakya Niti) एक कुशल राजनीतिज्ञ, कूटनीतिज्ञ और रणनीतिकार थे। उन्होंने अर्थशास्त्र के साथ कई अन्य रचनाएं भी की, अपने ज्ञान और अनुभव को लोगों के हित के लिए चाणक्य नीति में पिरोया। आचार्य चाणक्य के अनुसार कुछ बातों को अपने जीवन में अवश्य ध्यान रखना चाहिए, नहीं तो आपको धोखा मिल सकता है।

Asianet News Hindi | Published : Aug 24, 2021 5:08 AM IST / Updated: Aug 24 2021, 02:07 PM IST

उज्जैन. चाणक्य की नीति (Chanakya Niti) में जीवन से संबंधित महत्वपूर्ण ज्ञान है। अगर इन नीतियों के सार को सही से समझ कर अपने जीवन में पालन किया जाए, तो व्यक्ति कई समस्याओं से बच सकता है। आचार्य चाणक्य के अनुसार कुछ बातों को अपने जीवन में अवश्य ध्यान रखना चाहिए, नहीं तो आपको धोखा मिल सकता है। आगे जानिए वो कौन-सी बातें हैं जिनका हम सभी को ध्यान रखना चाहिए… 

मित्र बनाते समय रखें ध्यान
आचार्य चाणक्य (Chanakya Niti) के अनुसार व्यक्ति को सबसे ज्यादा सतर्कता बरतने की जरूरत मित्र बनाते समय होती है। क्योंकि मित्र ही होता है जो हमारे बारे में अच्छी और बुरी हर बात से भलिभांति परिचित होता है। अगर आप सही मित्र नहीं बनाएंगे तो समय आने पर वह आपको धोखा दे सकता है, जिससे आपको बहुत बड़ी हानि हो सकती है। इसलिए मित्र बनाते समय सतर्कता बरतना आवश्यक होता है। कुमित्र पर कभी विश्वास नहीं करना चाहिए।

किसकी पहचान कब होती है?
चाणक्य (Chanakya Niti) के अनुसार नौकर की पहचान कार्य के समय, मित्र और भाई की पहचान संकट में और पत्नी की पहचान धन नष्ट होने पर ही होती है। चाणक्य (Chanakya Niti) के अनुसार पति-पत्नी का रिश्ता विश्वास और आपसी समझ पर टिका होता है। जो स्त्री हर परिस्थिति में आपका साथ दे वही सही जीवन संगिनी होती है, इसी तरह से संकट पड़ने पर, शत्रुओं से घिरने पर, दुख में, रोग के समय, जो आपका साथ न छोड़े वही सच्चा मित्र और रिश्तेदार होता है। बुरे समय में जो आपके साथ देते हैं उनका साथ हमेशा देना चाहिए।

धन के मामले में न करें आंख मूंद कर विश्वास 
धन एक ऐसी चीज है, जिस पर कभी भी किसी का भी ईमान डगमगा सकता है, इसलिए धन से संबंधत बातों का जिक्र हर किसी के सामने नहीं करना चाहिए, ऐसा करने से समय पड़ने पर व्यक्ति विश्वासघात कर सकता है और आपको धन हानि उठानी पड़ सकता है। 

चाणक्य नीति के बारे में ये भी पढ़ें

Chanakya Niti: समय रहते कर लेना चाहिए ये 3 काम, बाद में मौका नहीं नहीं मिल पाता

Chanakya Niti: युवाओं को पूरी तरह से बर्बाद कर देती हैं ये 5 आदतें, इनसे बचकर रहना चाहिए

Chankya Niti: ये चीजें अंतिम समय तक मनुष्य के साथ रहती हैं, कभी नहीं देती धोखा

Chanakya Niti: आपके 100 गुणों पर भारी है ये 1 अवगुण, ये आपको कभी सफल नहीं हो

Chankya Niti: नौकरी और व्यापार में होना है सफल तो हमेशा याद रखें ये 4 बातें

 

Share this article
click me!