हमारे आस-पास होते हैं ये 3 तरह के लोग, इनसे जितना दूर रहें उतना अच्छा

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य के बारे में कौन नहीं जानता। आचार्य चाणक्य भारत के महान विद्वानों में से एक थे। उन्होंने ही चंद्रगुप्त मौर्य जैसे एक साधारण युवक अखंड भारत का सम्राट बनाया। आचार्य चाणक्य महान रणनीतिकार और अर्थशास्त्री भी थे।
 

Manish Meharele | Published : Dec 18, 2022 8:40 AM IST

उज्जैन. आचार्य चाणक्य (Chanakya Niti) ने सिर्फ खंड-खंड में बंटे भारत वर्ष को एक सूत्र में पिरोया बल्कि अपनी कूटनीति से विदेश आक्रमणों से भी हमारे देश को बचाया। आचार्य चाणक्य ने कई ग्रंथ भी लिखे। इन ग्रंथों में लाइफ मैनेजमेंट से जुड़ी कई खास बातें बताई गई हैं। ये नीतियां आज के समय में भी प्रासंगिक हैं। आचार्य चाणक्य ने अपनी एक नीति में बताया है कि हमें किन लोगों से दूर रहना चाहिए। अगर हम इन लोगों के साथ रहेंगे तो हम पर भी कोई बड़ा संकट आ सकता है। आगे जानिए कौन-से हैं वे लोग जिनसे हमें दूरी बनाकर रखना चाहिए…

श्लोक 
नैव पश्यति जन्मान्धः कामान्धो नैव पश्यति ।
मदोन्मत्ता न पश्यन्ति अर्थी दोषं न पश्यति ।।
अर्थ- जिस प्रकार जन्म से अंधा व्यक्ति कुछ नहीं देख सकता, उसी तरह काम में लिप्त व्यक्ति को भी कुछ नजर नहीं आता। नशे में चूर व्यक्ति किसी को नहीं पहचानता और स्वार्थी व्यक्ति भी अपने हित के लिए अंधा हो जाता है। इन 3 लोगों से दूर ही रहना चाहिए। 

कामी व्यक्ति से दूर रहें
जिस व्यक्ति के मन में हर समय काम यानी वासना होती है, ऐसे लोग बहुत खतरनाक होते हैं। मौका मिलते हैं ये किसी का भी अहित करने को तैयार हो जाते हैं। वासना के वशीभूत होकर ये किसी के साथ दुराचार करने को तैयार हो जाते हैं। ऐसे लोगों से जितना दूर रहा जाए, उतना अच्छा होता है। क्योंकि इनके साथ रहने से हम भी संकट में फंस सकते हैं और हमारी मान-मर्यादा का भी हनन होता है।

नशेबाज लोगों से भी दूर रहें
जिन लोगों को नशे की लत होती है, ऐसे लोग हमेशा पैसों की जुगाड़ में रहते हैं। पैसों के लिए ये चोरी, डकैती और हत्या जैसे जुर्म करने को भी तैयार हो जाते हैं। इन्हें सिर्फ अपने नशे के आगे कोई दिखाई नहीं देता। ऐसे लोगों के साथ रहकर या तो हम भी वैसे ही हो जाते हैं या फिर उसके किए गए गलत कामों का हर्जाना हमें देना पड़ सकता है। इससे बेहतर है कि ऐसे लोगों से दूर ही रहें।

स्वार्थी व्यक्ति से रखें दूरी
आचार्य चाणक्य के अनुसार, स्वार्थी व्यक्ति अपने निजी हित के लिए ही सोचता रहता है। किसी दूसरे व्यक्ति को क्या नुकसान होगा या उसके साथ क्या परेशानी आएगी, वो इसके बारे में बिल्कुल विचार नहीं करता। ऐसे लोग रिश्तों-नातों को भी नहीं छोड़ते और अपने साथ रहने वाले लोगों को भी नुकसान पहुंचाते हैं। इसलिए ऐसे लोगों से दूर ही रहें तो बेहतर रहेगा।


ये भी पढ़ें-

Tarot Rashifal 2023: 78 टैरो कार्ड्स में छिपा है सभी का भविष्य, जानें आपके लिए कैसा रहेगा साल 2023?

Ank Rashifal 2023: किस अंक वाले के लिए कैसा रहेगा साल 2023? जानें वार्षिक अंक राशिफल से

Yearly Horoscope 2023: मेष से लेकर मीन तक, किस राशि के लिए कैसा रहेगा साल 2023? जानें वार्षिक राशिफल से


Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें। आर्टिकल पर भरोसा करके अगर आप कुछ उपाय या अन्य कोई कार्य करना चाहते हैं तो इसके लिए आप स्वतः जिम्मेदार होंगे। हम इसके लिए उत्तरदायी नहीं होंगे। 

Read more Articles on
Share this article
click me!