इन 4 कामों में महिलाओं के आगे कहीं नहीं टिक पाते पुरुष

Published : Jul 11, 2022, 04:59 PM IST
इन 4 कामों में महिलाओं के आगे कहीं नहीं टिक पाते पुरुष

सार

हमारे देश में कई महान विद्वान हुए। आचार्य चाणक्य (Chanakya Niti) भी उनमें से एक थे। आचार्य चाणक्य ने अपनी दूरदर्शिता और कूटनीति के चलते मगध के राजा धनानंद को उसके पद से हटाकर चंद्रगुप्त मौर्य को बैठाया।

उज्जैन. चंद्रगुप्त मौर्य को अखंड भारत का सम्राट बनाने में भी आचार्य चाणक्य की ही महत्वपूर्ण भूमिका थी। आचार्य चाणक्य को कूटनीति और अर्थशास्त्र का सबसे बड़ा ज्ञाता माना जाता है। उन्होंने नीति शास्त्र में जीवन से जुड़े सभी पहुलओं के बारे में बताया है। आचार्य चाणक्य ने अपनी एक नीति में बताया है महिलाएं किन मामलों में पुरुषों से आगे होती हैं और पुरुष उनके सामने टिक नहीं पाते। आगे जानिए आचार्य चाणक्य की इस नीति के बारे में…

श्लोक
त्रीणं दिव्गुण आहरो बुद्धिस्तासां चतुर्गुणा
साहसं षड्गुणं चैव कामोष्टगुण उच्येत

महिलाओं को लगती है दोगुनी भूख
आचार्य चाणक्य के अनुसार, महिलाएं पुरुषों से अधिक भोजन करती हैं। स्त्रीणां दिव्गुणा आहरो जिसका अर्थ भूख से है। इसके अनुसार, महिलाओं को पुरुषों के मुकाबले दोगुनी भूख लगती हैं। इसके पीछे कारण है कि उन्हें पुरुषों के मुकाबले ज्यादा काम करना पड़ता है, जिसके लिए अधिक ऊर्जा की जरूरत होती है, इसलिए महिलाएं पुरुषों से अधिक भोजन करती हैं।

चार गुना होती हैं बुद्धिमान
आचार्य चाणक्य की मानें तो महिलाएं की बुद्धि बहुत तीव्र होती है। आने वाले संकट को महिलाएं पहले से महसूस कर लेती हैं और उससे निपटने के लिए तैयारी भी कर लेती है। पुरुष एक बार शायद किसी परेशानी से डर जाए लेकिन महिलाए सूझ-बूझ के साथ उसका मुकाबला करती है। इसलिए कहा गया है कि महिलाओं में पुरुषों की अपेक्षा चार गुना अधिक बुद्धि होती है।

पुरुषों से ज्यादा साहसी होती हैं महिलाएं
आचार्य चाणक्य के अनुसार, वैसे तो साहस का गुण पुरुषों में पाया जाता है लेकिन कई बार महिलाएं इस मामले में भी पुरुषों को पीछे छोड़ देती हैं। महिलाओं में भले ही शारीरिक बल पुरुषों के मुकाबले कम हो. लेकिन साहस में उनका कोई मुकाबला नहीं कर सकता। चाणक्य नीति के अनुसार, महिलाएं पुरुषों के मुकाबले छह गुना अधिक साहसी होती हैं।

इस मामले में भी पुरुषों से आगे हैं महिलाएं
कामुकता यानी सेक्स के मामले में भी महिलाएं पुरुषों के मुकाबले अधिक एक्टिव रहती हैं। आचार्य चाणक्य के अनुसार, महिलाओं में पुरुषों के मुकाबले आठ गुणा अधिक कामुकता होती है। हालांकि खुले रूप से ये बात नहीं कही जाती लेकिन इस बात को सिरे से खारिज भी नहीं किया जा सकता।

ये भी पढ़ें-

पति-पत्नी में विवाद का कारण बन सकती हैं ये 6 बातें, हर किसी को समझना चाहिए यह सब...


अगर आपके पास हैं ये 3 सुख तो समझिए आप धरती पर ही स्वर्ग के आनंद ले रहे हैं

प्यार के मामले में नहीं करना चाहिए इन 4 राशि के लड़कों पर विश्वास, ये जल्दी ही खत्म कर देते हैं अपना रिलेशनशिप
 

PREV
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi

Recommended Stories

Chandra Grahan 2026: क्या होली पर होगा चंद्र ग्रहण? जानें सच या झूठ
Makar Sankranti 2026 Muhurat: दोपहर बाद शुरू होगा मकर संक्रांति का मुहूर्त, यहां नोट करें टाइम