चाणक्य नीति: पुरुषों को किसी को भी नहीं बतानी चाहिए अपनी लाइफ से जुड़ी ये 4 बातें

Published : Jun 22, 2020, 11:15 AM IST
चाणक्य नीति: पुरुषों को किसी को भी नहीं बतानी चाहिए अपनी लाइफ से जुड़ी ये 4 बातें

सार

सभी लोगों के जीवन में कई बातें ऐसी होती हैं, जिन्हें हम अपने दोस्तों या फिर रिश्तेदार करीबियों से जरूर बताते हैं। इससे हमारा मन हल्का हो जाता है।

उज्जैन. आचार्य चाणक्य के अनुसार, 4 बातें ऐसी भी हैं जो पुरुष को कभी किसी को नहीं बताना चाहिए।

1. आचार्य चाणक्य के अनुसार, धन हानि होने पर या फिर किसी कारणवश आर्थिक नुकसान हो जाए तो ये बातें किसी से कभी भी शेयर नहीं करनी चाहिए, क्योंकि आप की ऐसी स्थिति जानने के बाद कोई आप की मदद नहीं करेगा।

2. हमें कभी भी अपने दुख के बारे में किसी को नहीं बताना चाहिए, क्योंकि वर्तमान समय में लोग दूसरों की तकलीफ का मजाक उड़ाते हैं, मदद नहीं करते। ऐसा होने पर आपकी परेशानी और बढ़ सकती है।

3. किसी को भी अपनी पत्नी का चरित्र और अच्छाई-बुराई किसी को नहीं बतानी चाहिए। अपने घर का सुख-दुख झगड़ा-लड़ाई किसी को नहीं बताना चाहिए। नहीं तो वो व्यक्ति इन जानकारियों का गलत फायदा भी उठा सकता है।

4. यदि जीवन में कभी भी किसी नीच व्यक्ति ने आपका अपमान किया हो तो वह घटना भी किसी को नहीं बतानी चाहिए। यदि ऐसी घटनाओं की जानकारी अन्य लोगों तक पहुंचेगीं तो आपका मजाक बनाया जा सकता है। इससे आपकी प्रतिष्ठा में कमी आएगी।

PREV
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi

Recommended Stories

Mahashivratri ki Hardik Shubhkamnaye: शिव सत्य हैं, शिव अनंत हैं... अपनों को भेजें बेस्ट हैप्पी महाशिवरात्रि विशेज
Happy Mahashivratri 2026 Wishes: ओम नमः शिवाय के साथ भेजें भक्ति संदेश