Chanakya Niti: जिस व्यक्ति में होते हैं ये 3 गुण, उसे हर जगह मिलता है सम्मान और सफलता

Published : Sep 06, 2021, 12:28 PM IST
Chanakya Niti: जिस व्यक्ति में होते हैं ये 3 गुण, उसे हर जगह मिलता है सम्मान और सफलता

सार

आज के समय में भी आचार्य चाणक्य (Chanakya) की गिनती भारत के श्रेष्ठ विद्वानों में की जाती है। नीति शास्त्र (Chanakya Niti) में बताई गई शिक्षाएं आज के समय में भी उतनी ही प्रासंगिक हैं, जितना उस समय थीं। आचार्य चाणक्य ने ऐसी अच्छी आदतों के बारे में बताया है जो व्यक्ति को सम्मान और सफलता अवश्य प्राप्त करता है।

उज्जैन. चाणक्य नीति में बताई गई बातें व्यक्ति को सही मार्ग पर चलकर सफल होने के लिए प्रेरित करती हैं। यही कारण है कि इतने वर्षों के बाद भी चाणक्य द्वारा लिखे गए नीतिशास्त्र की बातों की प्रासंगिकता बनी हुई है। आचार्य चाणक्य (Chanakya Niti) के अनुसार यदि मनुष्य एक सफल और सम्मानित जीवन जीना चाहता है तो कुछ अच्छी आदतों को अपने भीतर समाहित करना चाहिए। आचार्य चाणक्य (Chanakya Niti) ने ऐसी अच्छी आदतों के बारे में बताया है। यदि ये अच्छी आदत किसी व्यक्ति में हो तो वह सम्मान और सफलता अवश्य प्राप्त करता है। ये आदतें इस प्रकार हैं…

सत्य के मार्ग पर चलने वाला

चाणक्य के अनुसार मनुष्य को हमेशा सत्य के मार्ग पर चलना चाहिए। स्वयं सत्य बोलना चाहिए साथ ही सत्य का साथ देना चाहिए। परिस्थितियां चाहें जैसी भी हो कभी सत्य का मार्ग नहीं छोड़ना चाहिए। जो लोग सत्य के मार्ग पर चलते हैं और सत्य का साथ देते हैं, ऐसे लोग अपने जीवन में स्थाई सफलता हासिल करने के साथ ही हर जगह समाज में सम्मान प्राप्त करते हैं। झूठ बोलने वाला व्यक्ति भले ही क्षणिक सम्मान प्राप्त कर ले परंतु वह सम्मान और सफलता ज्यादा समय तक नहीं टिकता है।

मधुर वाणी
मधुर वाणी एक ऐसी अच्छी आदत है जिसके कारण व्यक्ति हर किसी से सम्मान प्राप्त करता है। मधुर वाणी कठोर से कठोर व्यक्ति को भी प्रभावित करती है। इसलिए व्यक्ति को अपने अंदर इस अच्छी आदत को अवश्य समाहित करना चाहिए। मधुर वाणी बोलने वाले व्यक्ति को समाज में हमेशा सम्मान प्राप्त होता है।

परिश्रमी व्यक्ति
परिश्रम सफलता की कुंजी है। चाहे सम्मान प्राप्त करना हो या फिर सफलता परिश्रम सबसे ज्यादा आवश्यक होता है। इसलिए कभी भी कार्य के प्रति आलस नहीं करना चाहिए। जिन लोगों में कठिन परिश्रम करना का गुण होता है, उन्हें कार्य स्थल और सभी जगहों पर सम्मान प्राप्त होता है।

चाणक्य नीति के बारे में ये भी पढ़ें

Chanakya Niti: जीवन के लिए धन जरूरी है मगर ऐसा पैसा किसी काम का नहीं, ये सिर्फ परेशानी देता है 

Chanakya Niti: इन 3 मामलों में हमेशा संयम से काम लेना चाहिए, नहीं तो नुकसान हो सकता है

Chanakya Niti: संबंधों को मजबूत बनाए रखने के लिए इन 4 बातों का ध्यान रखना चाहिए

Chanakya Niti: किस पर भरोसा करें और किस पर नहीं, इन 4 बातों से समझ सकते हैं

Chanakya Niti: जिन लोगों में होते हैं ये 6 गुण, वे हमेशा सफलता प्राप्त करते हैं

 

PREV
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi

Recommended Stories

Chandra Grahan 2026: क्या होली पर होगा चंद्र ग्रहण? जानें सच या झूठ
Makar Sankranti 2026 Muhurat: दोपहर बाद शुरू होगा मकर संक्रांति का मुहूर्त, यहां नोट करें टाइम