Chanakya Niti: जिन लोगों में होते हैं ये 6 गुण, वे हमेशा सफलता प्राप्त करते हैं

आचार्य चाणक्य  (Chanakya Niti) भारत के महान अर्थशास्त्री थे। साथ ही वे कुशल राजनीतिज्ञ, रणनीतिकार होने के साथ सामाजिक विषयों के भी ज्ञाता थे। उन्होंने अपने नीति ग्रंथ चाणक्य नीति (Chanakya Niti) में लोगों के कल्याण के लिए कई सूत्र नीतियों के रूप में बताएं हैं

Asianet News Hindi | Published : Aug 26, 2021 4:54 AM IST

उज्जैन. आचार्य चाणक्य  (Chanakya Niti) ने अपने ज्ञान को सिर्फ खुद तक ही सीमित नहीं रखा, बल्कि दूसरों का भी मार्गदर्शन किया। उन्होंने अपने नीति ग्रंथ चाणक्य नीति (Chanakya Niti) में लोगों के कल्याण के लिए कई सूत्र नीतियों के रूप में बताएं हैं। चाणक्य नीति (Chanakya Niti) के अनुसार, जिन लोगों में ये 6 गुण होते हैं वे हमेशा सफलता प्राप्त करते हैं…

1. मजबूत इरादों वाला
एक सफल व्यक्ति वही होता है जो अपने इरादों का पक्का और मेहनती होता है। ऐसे व्यक्ति धनवान होते हैं। परंतु इसके विपरीत जो लोग आज के काम को कल पर टालते हैं, ऐसे लोगों के पास धन कभी नहीं आता है। चाणक्य कहते हैं कि सफलता में आलस बड़ी बाधा है। यह इंसान का सबसे बड़ा शत्रु है।

2. ईमानदार
जो व्यक्ति किसी लालच या स्वार्थ के कारण अपना स्वभाव नहीं बदलते हैं ऐसे व्यक्ति कभी भी गरीब नहीं होते हैं। ऐसे लोग न केवल दिल से अमीर होते हैं बल्कि मां लक्ष्मी की भी विशेष कृपा इन पर बरसती है। इंसान को कभी भी स्वार्थ के लिए अपना स्वभाव नहीं बदलना चाहिए। व्यक्ति को हर इंसान के साथ समान आचरण और बर्ताव करना चाहिए।

3. विनम्र
विनम्र स्वभाव के व्यक्ति जल्दी सफलता हासिल करते हैं। दरअसल, व्यक्ति का दूसरों के साथ कैसा बर्ताव है, यह भी उसकी सफलता को तय करता है। ऐसे में व्यक्ति को व्यवहार को लेकर बड़ा ही सतर्क और सजग रहना चाहिए।

4. धन को सही से खर्च करने वाला
धन व्यक्ति के आत्मविश्वास में वृद्धि करता है। धन को आवश्यकता के आधार पर ही खर्च करना चाहिए। इसके साथ ही भविष्य के लिए हमेशा धन की बचत करनी चाहिए। थोड़ी-थोड़ी मात्रा में निवेश करके भी धन को सुरक्षित रखा जा सकता है।

5. बुरी आदतों से दूर रहने वाला
बुरी आदतें व्यक्ति को हमेशा बुरे परिणाम की ओर ले जाती हैं। इसलिए चाणक्य नीति में आचार्य चाणक्य ये कहते हैं कि व्यक्ति को हमेशा गलत आदतों से दूरी बनाकर रखनी चाहिए। गलत आदतें व्यक्ति को कभी भी सफल और धनवान नहीं बनने देती हैं।

6. दान-पुण्य करने वाला
चाणक्य नीति के अनुसार मंदिर में दान करने से ईश्वरीय कृपा बरसती है और धन देने वाले व्यक्ति की आर्थिक स्थिति मजबूत होती है। इसके साथ ही समय-समय पर मंदिर में धन देने वाले व्यक्ति के घर कभी दरिद्रता नहीं आती है।

चाणक्य नीति के बारे में ये भी पढ़ें

Chanakya Niti: मित्र बनाते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए, कब होती है भाई और पत्नी की पहचान?

Chanakya Niti: समय रहते कर लेना चाहिए ये 3 काम, बाद में मौका नहीं नहीं मिल पाता

Chanakya Niti: युवाओं को पूरी तरह से बर्बाद कर देती हैं ये 5 आदतें, इनसे बचकर रहना चाहिए

Chankya Niti: ये चीजें अंतिम समय तक मनुष्य के साथ रहती हैं, कभी नहीं देती धोखा

Chanakya Niti: आपके 100 गुणों पर भारी है ये 1 अवगुण, ये आपको कभी सफल नहीं हो

Share this article
click me!