चाणक्य नीति: बुरे मित्रों से दूर रहें, साथ ही अच्छे मित्रों को भी अपनी गुप्त बातें न बताएं

Published : Jun 24, 2020, 11:44 AM IST
चाणक्य नीति: बुरे मित्रों से दूर रहें, साथ ही अच्छे मित्रों को भी अपनी गुप्त बातें न बताएं

सार

किसी पर बहुत ज्यादा भरोसा करना नुकसानदायक हो सकता है। इसीलिए कभी भी अपनी राज की बातें किसी को नहीं बतानी चाहिए।

उज्जैन. आचार्य चाणक्य ने अपनी नीतियों में बताया है कि बुरे मित्रों से दूर रहना चाहिए और अच्छे मित्र को भी अपनी गुप्त बातें नहीं बतानी चाहिए। वरना नुकसान उठाना पड़ सकता है। चाणक्य नीति में दूसरे अध्याय के पांचवें श्लोक में लिखा है कि-

परोक्षे कार्यहन्तारं प्रत्यक्ष प्रियवादिनम्।
वर्जयेत्तादृशं मित्रं विषकुंभम् पयोमुखम्।।

इस नीति में चाणक्य कहते हैं कि जो मित्र हमारे सामने मीठी बातें करते हैं, हमारी तारीफ करते हैं और पीठ पीछे बुराई करते हैं, काम बिगाड़ने की कोशिश करते हैं, उससे मित्रता नहीं रखनी चाहिए। ऐसे लोगों को तुरंत छोड़ देना चाहिए। इस प्रकार के मित्र उस घड़े के समान होते हैं जिनके मुख पर तो दूध दिखाई देता है, लेकिन अंदर विष भरा होता है। इनका साथ हमारे लिए नुकसानदायक होता है। इसीलिए ऐसे मित्रों से बचना चाहिए।

चाणक्य नीति में दूसरे अध्याय के छठे श्लोक में लिखा है कि-
न विश्वसेत् कुमित्रे च मित्रे चाऽपि न विश्वसेत्।
कदाचित् कुपितं मित्रं सर्वं गुह्यं प्रकाशयेत्।।

इस नीति में चाणक्य कहते हैं कि हमें कुमित्र यानी बुरे लोगों पर बिल्कुल भी भरोसा नहीं करना चाहिए। इसके साथ ही ये बात भी ध्यान रखें कि कभी भी सुमित्र यानी जो लोग हमारे मित्र हैं, उन पर भी बहुत ज्यादा भरोसा न करें। भविष्य में कभी उससे लड़ाई हो गई तो वह हमारे सभी राज उजागर कर सकते हैं और हमारी समस्याएं बढ़ सकती हैं।
 

PREV
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi

Recommended Stories

Mahashivratri ki Hardik Shubhkamnaye: शिव सत्य हैं, शिव अनंत हैं... अपनों को भेजें बेस्ट हैप्पी महाशिवरात्रि विशेज
Happy Mahashivratri 2026 Wishes: ओम नमः शिवाय के साथ भेजें भक्ति संदेश