Chanakya Niti: संबंधों को मजबूत बनाए रखने के लिए इन 4 बातों का ध्यान रखना चाहिए

Published : Aug 31, 2021, 10:21 AM ISTUpdated : Aug 31, 2021, 11:16 AM IST
Chanakya Niti: संबंधों को मजबूत बनाए रखने के लिए इन 4 बातों का ध्यान रखना चाहिए

सार

हर व्यक्ति के लिए जीवन में अच्छे रिश्ते बनना बहुत महत्वपूर्ण होता है। चाहें वो आपका पारिवारिक और व्यापारिक संबंध हों। कहते हैं कि जिस व्यक्ति के पास अच्छे से रिश्ते होते हैं वो जीवन की परेशानी को आसानी से पार कर लेता है। आचार्य चाणक्य ने बताया है कि व्यक्ति के लिए रिश्तों को मजबूत रखना कितना जरूरी होता है।

उज्जैन. कभी भी अच्छे रिश्तों को कमजोर नहीं होने देना चाहिए। अच्छे रिश्ते आपका बुरा समय में साथ देते हैं। आचार्य चाणक्य ने बताया है कि व्यक्ति के लिए रिश्तों को मजबूत रखना कितना जरूरी होता है। हर व्यक्ति अपने जीवन में रिश्तों को अच्छे और मजबूत बनाने के लिए हम कई तरह के कोशिश करते हैं। नीति शास्त्र (Chanakya Niti) के अनुसार, जो व्यक्ति इन बातों का ध्यान रखता है उनके रिश्ते मजबूत बने रहते हैं। आगे जानिए क्या कहती है चाणक्य नीति…

प्रेम और विश्वास पर टिके होते हैं रिश्ते

किसी भी व्यक्ति के लिए सब को खुश रखना मुश्किल होता है, लेकिन इसका मतलब ये नहीं कि आप छल- कपट का साहरा लें। चाणक्य के अनुसार अगर कोई व्यक्ति छल–कपट का सहारा लेता है तो उसके रिश्ते लंबे समय तक नहीं टिकते हैं। ऐसे रिश्तों की आपसी कलई जल्दी खुल जाती हैं। चाणक्य के मुताबिक रिश्तों की नीव हमेशा प्रेम और विश्वास पर होता है।

रिश्तों में बनाएं रखें विनम्रता
आचार्य चाणक्य के अनुसार व्यक्ति के वाणी में मधुरता और व्यक्तित्व में विनम्रता होनी चाहिए। आपकी मधुर वाणी कठोर हृदय को भी परिवर्तित कर सकती है, इसलिए हमेशा अपनी वाणी को मधुर रखें। मधुर वाणी व्यक्ति को समाज में सम्मानता दिलाता है।

अहम को आगे न आने दें
अहंकार व्यक्ति के रिश्तों को खराब कर सकता है। कई बार संबंध में भी दरार पड़ने लगती है। चाणक्य नीति के अनुसार, व्यक्ति को कभी भी इतना अहंकार नहीं होना चाहिए कि ये आपके रिश्तों को आड़े आने लगे।

बनाएं रखें रिश्तों का गरिमा
रिश्तों की गरिमा बनाएं रखना बहुत जरूरी होता है। जब तक रिश्तों में गरिमा रहती है तब तक एक–दूसरे के प्रति सम्मान रहता है। रिश्तों में क्रोध और एक–दूसरे को नीचे दिखाने की प्रवृति नहीं होनी चाहिए। जो व्यक्ति अपने अहंकार को त्याग कर लोगों का सम्मान करता है उस व्यक्ति को हमेशा लोगों का सहयोग प्राप्त होता है।

चाणक्य नीति के बारे में ये भी पढ़ें

Chanakya Niti: किस पर भरोसा करें और किस पर नहीं, इन 4 बातों से समझ सकते हैं

Chanakya Niti: जिन लोगों में होते हैं ये 6 गुण, वे हमेशा सफलता प्राप्त करते हैं

Chanakya Niti: मित्र बनाते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए, कब होती है भाई और पत्नी की पहचान?

Chanakya Niti: समय रहते कर लेना चाहिए ये 3 काम, बाद में मौका नहीं नहीं मिल पाता

Chanakya Niti: युवाओं को पूरी तरह से बर्बाद कर देती हैं ये 5 आदतें, इनसे बचकर रहना चाहिए

 

PREV
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi

Recommended Stories

Chandra Grahan 2026: क्या होली पर होगा चंद्र ग्रहण? जानें सच या झूठ
Makar Sankranti 2026 Muhurat: दोपहर बाद शुरू होगा मकर संक्रांति का मुहूर्त, यहां नोट करें टाइम