Christmas 2021: किस दिशा में रखना चाहिए क्रिसमस ट्री? जानिए इससे जुड़ी मान्यता और वास्तु टिप्स

Published : Dec 24, 2021, 03:44 PM ISTUpdated : Dec 19, 2022, 03:08 PM IST
Christmas 2021: किस दिशा में रखना चाहिए क्रिसमस ट्री? जानिए इससे जुड़ी मान्यता और वास्तु टिप्स

सार

हर साल 25 दिसंबर को प्रभु यीशु के जन्म दिवस के रूप में क्रिसमस (Christmas 2021) का पर्व मनाया जाता है। क्रिसमस का यह त्यौहार किसी धर्म विशेष के लिए नहीं है बल्कि हर धर्म के व्यक्ति इस पर्व को मनाते हैं। बच्चे तो बड़े ही जोश और उत्साह से इस पर्व को मनाने के लिए क्रिसमस ट्री सजाते हैं।

उज्जैन. क्या आप जानते हैं क्रिसमस ट्री सिर्फ सजाने के लिए ही नहीं लगाया जाता बल्कि वास्तु के अनुसार भी इसका काफी महत्व होता है। अगर आप भी घर में क्रिसमस ट्री सजाते हैं तो कुछ वास्तु टिप्स का विशेष रूप से ध्यान रखना चाहिए। इन बातों का ध्यान रखने से घर में खुशियां बनी रहती हैं। आगे जानिए क्रिसमस ट्री की परंपरा और उससे जुड़ी कुछ वास्तु टिप्स…

क्यों खास होता है क्रिसमस ट्री?
क्रिसमस पर घर-ऑफिस को क्रिसमस ट्री से सजाया जाता है। ऐसा करने के पीछे का कारण ये है कि प्राकृतिक क्रिसमस ट्री को देखकर और उसके आसपास रहने से खुशी महसूस होती है। ये पेड़ प्रकृति के पास होने का एहसास दिलाता है। क्रिसमस ट्री के आसपास मोमबत्ती लगाई जाती है क्योंकि मोमबत्ती का घर में जलाना पॉजिटिव एनर्जी लाने वाला माना जाता है। क्रिसमस ट्री को रिबन, गिफ्ट और लाइट्स लगाकर सजाया जाता है। वहीं, दूसरी ओर कुछ लोग ट्री पर घंटी भी टांगते हैं। माना जाता है कि घंटी की आवाज नकारात्मकता को दूर करने में असरदार होती है। इस आवाज से खुशी मिलती है।

क्रिसमस ट्री से जुड़े वास्तु टिप्स…
1.
क्रिसमस ट्री को घर में रखने के लिए दिशा ज्ञान होना बहुत महत्वपूर्ण है। क्रिसमस ट्री को घर में उत्तर दिशा में रखना चाहिए, यदि ऐसा संभव नहीं है तो आप क्रिसमस ट्री को उत्तर-पूर्व, उत्तर-पश्चिम या दक्षिण-पूर्व दिशा में भी रख सकते हैं।  
2. वास्तु के अनुसार यदि आप क्रिसमस ट्री पर लाइट्स लगाएंगे तो आपके घर में प्यार बरकरार रहेगा।  क्रिसमस ट्री को सजाते समय उसपर लाल या पीली रंग की लाइट्स लगाएं। लाल और पीला रंग प्रेम और दोस्ती का प्रतीक है। इससे आपके घर में खुशियां बनी रहेंगी। 
3. वास्तु के अनुसार, मुख्य द्वार के सामने कोई पेड़ या खंभा नहीं होना चाहिए और न ही हमें मुख्यद्वार के सामने कोई पेड़ लगाना चाहिए। ऐसा करने से आपके घर की तरक्की रुक सकती है। क्रिसमस ट्री भी एक पेड़ है और इसलिए उसे आप अपने लिविंग एरिया में सजा सकते हैं लेकिन मुख्य द्वार पर नहीं। 
4. यदि आप घर के अंदर क्रिसमस ट्री लगाते हैं तो आपके घर में सकारात्मक ऊर्जा का वास होता है। इतना ही नहीं क्रिसमस ट्री रखने से उसकी ऊर्जा परिवार के लोगों का व्यवहार सकारात्मक रूप से बदल देती है। इसे लगाने से गृह-क्लेश जैसी समस्या भी दूर होती है।

क्रिसमस की ये खबरें भी पढ़ें...

Christmas 2021: क्रिसमस पर घर और चर्च को घंटियों से क्यों सजाते हैं, यीशु के सामने मोमबत्ती क्यों जलाते हैं?
 

PREV
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi

Recommended Stories

Chandra Grahan 2026: क्या होली पर होगा चंद्र ग्रहण? जानें सच या झूठ
Makar Sankranti 2026 Muhurat: दोपहर बाद शुरू होगा मकर संक्रांति का मुहूर्त, यहां नोट करें टाइम