Diwali 2022: चाहते हैं सुख-समृद्धि तो दीपावली की रात इन 10 जगहों पर जरूर लगाएं दीपक

Published : Oct 24, 2022, 09:41 AM IST
Diwali 2022: चाहते हैं सुख-समृद्धि तो दीपावली की रात इन 10 जगहों पर जरूर लगाएं दीपक

सार

Diwali 2022: बिना दीपकों के दीपावली की कल्पना भी नहीं की जा सकती। दीपक हिंदू धर्म का एक अभिन्न अंग है। हर शुभ काम से पहले दीपक जरूर जलाए जाते हैं। इस बार दीपावली का उत्सव 24 अक्टूबर, सोमवार को मनाया जाएगा।  

उज्जैन. कार्तिक अमावस्या पर दीपावली (Diwali 2022) का पर्व मनाया जाता है। इस बार ये तिथि 24 अक्टूबर, सोमवार को है। इस दिन शाम को देवी लक्ष्मी की पूजा का विधान है। इस दौरान घर के हर हिस्से में दीपक जरूर लगाए जाते हैं। बिना दीपकों के दीपावली पर्व की कल्पना भी नहीं की जा सकती। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. मनीष शर्मा के अनुसार, दीपावली की रात कुछ खास स्थानों पर दीपक जरूर लगाना चाहिए। इससे सुख-समृद्धि बनी रहती है। आगे जानिए कौन-सी हैं वो 10 जगहें…

घर के दरवाजे के दोनों ओर
मान्यता के अनुसार, दीपावली की रात देवी लक्ष्मी घर में प्रवेश करती है, इसलिए घर के मुख्य दरवाजे के दोनों ओर दीपक जलाए जाते हैं। इन्हें देखकर देवी लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और सुख-समृद्धि की आशीर्वाद देती हैं।

घर के नजदीक चौराहे पर
जहां आप रहते हैं, उसके नजदीक स्थित किसी चौराहे पर ऐसी जगह दीपक लगाएं, जहां आने-वालों को कोई परेशानी न हो। ये दीपक ग्राम देवता यानी जहां आप रहते हैं, उनके लिए लगाया जाता है।

घर के आंगन के बीचों बीच
वास्तु के अनुसार, घर के बीचों-बीच के स्थान को ब्रह्म स्थान कहते हैं। ये जगह बहुत ही खास होती है। दीपावली की रात यहां दीपक जरूर लगाना चाहिए। इससे घर में सुख-शांति बनी रहती है। 

घर के नजदीक स्थित मंदिर में
आप जहां भी रहते हैं, वहां आस-पास कोई न कोई मंदिर जरूर रहता है। दीपावली की रात वहां जाकर दीपक जरूर लगाएं। इससे आपके जीवन में खुशियां बनी रहेंगी।

तुलसी के पौधे के पास
लगभग हर हिंदू घर में तुलसी का पौधा जरूर होता है। तुलसी को हिंदू धर्म में बहुत ही पवित्र माना गया है। दीपावली का रात तुलसी के पौधे के निकट भी एक दीपक जरूर लगाना चाहिए।

रसोई घर में
किचन घर का एक महत्वपूर्ण हिस्सा होता है। यहां धान्यलक्ष्मी का निवास माना जाता है। महिलाओं का अधिकांश समय यहीं बीतता है। दीपावली की रात यहां भी एक दीपक जरूर लगाएं।  

पानी रखने के स्थान पर
जिस स्थान पर आप पीने का पानी रखते हैं, उसे पितरों का स्थान माना जाता है। दीपावली की रात यहां भी दीपक जरूर लगाएं। इससे पितरों की कृपा आप पर बनी रहेगी।

घर की छत पर
घर की छत पर भी दीपावली की रात दीपक जलाकर रोशनी करनी चाहिए। ताकि देवी लक्ष्मी जब आपके घर के देखे तो उन्हें घर के किसी भी हिस्से में अंधेरा न नजर आए।

पीपल के नीचे
पीपल का पेड़ बहुत ही पूजनीय होता है। मान्यता है कि यहां भगवान विष्णु के साथ-साथ देवी लक्ष्मी का भी स्थान होता है। दीपावली की रात यहां दीपक लगाकर देवी लक्ष्मी को घर आने के लिए निमंत्रित करें।

बिल्व वृक्ष के नीचे
शिवपुराण के अनुसार, बिल्व वृक्ष की जड़ों में कुबेरदेव का स्थान होता है। दीपावली की रात यहां भी दीपक लगाएं, इससे धन के देवता कुबेरदेव की कृपा आप पर बनी रहेगी।


ये भी पढ़ें-

Diwali Puja Vidhi 2022: दीपावली पर देवी लक्ष्मी के साथ करें कुबेर और बही खातों की पूजा, जानें शुभ मुहूर्त भी


Diwali 2022 Upay: दीपावली पर करें इन 5 में से कोई 1 उपाय, दूर हो सकती है पैसों की तंगी

Diwali Puja 2022: जानिए लक्ष्मी पूजा में कितने दीपक जलाना चाहिए और क्यों?
 

PREV
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi
Read more Articles on

Recommended Stories

Chandra Grahan 2026: क्या होली पर होगा चंद्र ग्रहण? जानें सच या झूठ
Makar Sankranti 2026 Muhurat: दोपहर बाद शुरू होगा मकर संक्रांति का मुहूर्त, यहां नोट करें टाइम