लड़ती हुई बिल्ली देती है ये संकेत, जानिए बिल्ली से जुड़े 8 शकुन और अपशकुन

Published : Aug 25, 2019, 04:23 PM IST
लड़ती हुई बिल्ली देती है ये संकेत, जानिए बिल्ली से जुड़े 8 शकुन और अपशकुन

सार

शकुन शास्त्र में बिल्ली का विशेष महत्व है। बिल्ली हमें भविष्य की कई घटनाओं से सूचित करती है।

उज्जैन. यदि कहीं जाते समय बिल्ली रास्ता काट जाए तो अशुभ माना जाता है। ऐसी कई धारणाएं हमारे समाज में सदियों से चली आ रही हैं। आज हम आपको बिल्ली से जुड़े शकुन-अपशकुनों के बारे में बता रहे हैं....

1. बिल्ली के बारे में एक सामान्य बात यह मानी जाती है कि कहीं जाते समय बिल्ली रास्ता काट जाए तो कुछ बुरा हो सकता है।
2. यदि बार-बार बिल्ली रोती हुई दिखाई दे तो आपके साथ कुछ बुरा हो सकता है या फिर आप पर कोई संकट आ सकता है।
3. अगर बिल्ली रोती या लड़ती हुई दिखाई दे तो उस व्यक्ति के सभी काम असफल हो सकते हैं।
4. शकुन शास्त्र के अनुसार, सोए हुए व्यक्ति को लांघ कर अगर बिल्ली भाग जाए तो उसे मृत्यु के समान कष्ट भोगना पड़ सकता है।
5. यदि सोए हुए व्यक्ति के पैरों को बिल्ली सूंघे तो जल्द वह बीमार हो सकता है। सिर चाटे तो राज्यदंड मिल सकता है।
6. जिस व्यक्ति को यात्रा पर जाते समय बिल्ली के मुंह में मांस का टुकड़ा दिखाई दे तो उसके सभी काम सफल हो सकते हैं।
7. अगर बिल्ली अपने बच्चों के साथ दिखाई दे तो आपकी किसी खास रिश्तेदार या पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है।
8. बिल्ली सोती हुई अवस्था में दिखाई दे तो समझना चाहिए कि निकट भविष्य में आपको परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

PREV

Recommended Stories

Aaj Ka Panchang 8 दिसंबर 2025: आज कौन-सी तिथि और नक्षत्र? जानें दिन भर के मुहूर्त की डिटेल
Rukmini Ashtami 2025: कब है रुक्मिणी अष्टमी, 11 या 12 दिसंबर?